टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग अपनी विस्फोटक बल्लबाजी के लिए जाने जाते हैं। मैदान से रिटायरमेंट लेने के बाद सहवाग अपने बिंदास अंदाज और मजाकिया ट्विट्स के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। मगर अब खबर है, इस तूफानी बल्लेबाज के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ गया है। वीरेंद्र सहवाग अब करोड़पति बन गए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : SportsWiki
वीरेंद्र सहवाग पैसों के मामले में करोड़पति नहीं बने। दरअसल, ट्विटर पर उनकी संख्या 10 मिलियन यानी 1 करोड़ का आंकड़ा पार गए हैं। सोशल मीडिया पर अपनी इस सफलता को सहवाग ने अपने ही अंदाज में मनाया। सहवाग ने ट्विटर साल 2009 में ज्वाइन किया था।
विज्ञापन
3 of 5
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : getty
मगर उनके संन्यास के बाद ट्विटर पर उनकी फैन फॉलोइंग दिन-ब-दिन बढ़ती गई। उनके वन लाइनर्स, वीडियो और हाजिरजवाबी ने सोशल मीडिया पर उन्हें खासा चर्चित कर दिया। सहवाग फैंस के मामले में 'फैब फाइव' में नंबर 2 पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही हैं।
4 of 5
सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : Dawn
ट्विटर पर सचिन को 16 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। हालांकि, ट्विट पर अपने मजाक से सहवाग ने कई बार विवादों को भी जन्म दिया है। इसके अलावा उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों के साथ भी काफी मजाक किया। सहवाग ने इस खुशी का जश्न अपने ही अंदाज में मनाया।
इस मौके पर सहवाग ने 10 उंगलिया दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। 10 उंगलियों के जरिए वो 10 मिलियन फैंस की ओर इशारा कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, "मुझे करोड़पति बनाने के लिए फैंस का शुक्रिया।"