फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट के बचपन के कोच ने माइकल वॉन को दिया करारा जवाब, कहा कोहली को विश्राम की जरूरत नहीं

Wed, 10 Apr 2019 08:03 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोच - फोटो : social media
रायल चैलेंजर्स बेंगलोर के लगातार छह मैचों में हार के कारण विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल उठने लग गए हैं लेकिन उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने मंगलवार को आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर आकलन करने को गलत करार दिया और कहा कि इस स्टार बल्लेबाज को विश्व कप से पहले विश्राम की जरूरत नहीं है।

कोहली का भारतीय कप्तान के रूप में रिकार्ड शानदार रहा है। उनकी अगुवाई में भारत ने अब तक 46 टेस्ट मैचों में से 26 में, 68 वनडे में से 49 में और 22 टी20 अंतरराष्ट्रीय में से 12 में जीत दर्ज की है। 

 
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोच - फोटो : social media
शर्मा ने ‘भाषा’ से कहा, ‘‘मेरा ये मानना कि आईपीएल के प्रदर्शन से विराट की कप्तानी का आकलन करना गलत है क्योंकि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखा चुके हैं कि वह बेहद सफल कप्तान हैं। उनकी अगुवाई में भारत टेस्ट में नंबर एक टीम बनी और वनडे में टीम नंबर दो पर है। हमने उनकी कप्तानी में लगातार 10-11 श्रृंखलाएं जीती है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘कप्तानी में उनका रिकार्ड शानदार है। आईपीएल में कुछ मैच हार जाने से यह कहना कि वह एक अच्छे कप्तान नहीं है, गलत है। वह बेहतरीन कप्तान हैं जो हमेशा सकारात्मक कप्तानी करता है। दुर्भाग्य से उनकी टीम आरसीबी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है लेकिन उम्मीद है कि आगे वह अच्छा खेल दिखाएगी। ’’ 
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोच - फोटो : social media
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने कोहली को ब्रिटेन में 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले विश्राम देने के लिए कहा लेकिन शर्मा ने उनके इस सुझाव को सिरे से खारिज कर दिया। 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं वान से सहमत नहीं हूं। विराट को विश्राम की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। वह ऐसा खिलाड़ी है जो चुनौतियां स्वीकार करता है और अपने प्रदर्शन से जवाब देता है। ऐसा नहीं है कि उनका मनोबल गिरा है। ’’ 
विज्ञापन

4 of 4
विराट-राजकुमार शर्मा - फोटो : social media
शर्मा ने कहा कि कोहली का लक्ष्य भारत को खेल के हर प्रारूप में नंबर एक बनाना है। 

उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने उनकी कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया है तथा आगे भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। यह कहना सही नहीं है कि आईपीएल के कुछ मैच हार जाने से उनका मनोबल गिरा होगा। वह बेहद सकारात्मक खिलाड़ी है। उनका लक्ष्य भारत को हर प्रारूप में नंबर एक बनाना है। ’’ 

इनपुट: भाषा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें