फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस घटना की वजह से विराट को मिला AWARD, विश्व कप में बचाई थी स्टीव स्मिथ की इज्जत

Wed, 15 Jan 2020 02:02 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली-स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
एक तरफ मंगलवार को मुंबई में ऑस्ट्रेलिया से हाथों मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के कई फैसलों को लेकर उनकी आलोचना हो रही है। वहीं, दूसरी ओर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने उन्हें एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के सम्मान में मैदान पर दर्शकों से तालियां बजवाने के लिए सम्मानित किया है।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप 2019 के दौरान एक खूबसूरत इशारा करके दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीता था। विराट के इस बेहतरीन काम के लिए आईसीसी ने उन्हें ICC Spirit of Cricket award से सम्मानित किया है। अब आइए बताते हैं कि किस घटना के लिए विराट को यह सम्मान मिला है।

विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड में हुए विश्व कप में भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीम ओवल के मैदान पर मुकाबला खेल रही थी। ऑस्ट्रेलिया की टीम फील्डिंग कर रही थी और उस वक्त स्मिथ बाउंड्री के पास मोर्चा संभाल रहे थे। इस दौरान स्टेडियम में बैठे फैंस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ के खिलाफ हूटिंग कर रहे थे, क्योंकि साल 2018 में स्टीव स्मिथ ने बॉल टैंपरिंग की थी, जिसके लिए उन्हें और डेविड वॉर्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगा था। वर्ल्ड कप में दोनों खिलाड़ियों ने वापसी की थी। स्मिथ को विश्व कप के दौरान कई बार इस तरह की घटनाओं का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली-स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
मैच के दौरान जब फैंस हूटिंग कर स्टीव स्मिथ को परेशान करने कर रहे थे, तभी कप्तान विराट कोहली आगे आए और फैंस की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि स्मिथ के लिए ताली बजाओ न कि उसको चीटर-चीटर बोलो। विराट के इस इशारे के बाद फैंस शांत हो गए और तालियां बजाने लगे। विराट के इस इशारे के बाद स्मिथ ने बीच मैदान पर उन्हें धन्यवाद दिया। इस नजारे ने दुनिया भर के फैंस का दिल जीत लिया था।
 

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
बुधवार को ICC Awards 2019 का एलान किया गया। इसमें स्प्रिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड विराट कोहली के नाम रहा। भारतीय कप्तान विराट कोहली को आईसीसी वन-डे और टेस्ट दोनों टीमों का कप्तान चुना गया है। वन-डे में विराट के अलावा रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव अन्य भारतीय हैं। टेस्ट में मयंक अग्रवाल को ओपनर के तौर पर शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईसीसी अवॉर्ड्स - फोटो : अमर उजाला
वन-डे टीम ऑफ द ईयर: रोहित शर्मा, कैरी होप, विराट कोहली (कप्तान), बाबर आजम, केन विलियमसन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, ट्रेंट बोल्ट, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव

टेस्ट टीम ऑफ द ईयर: मयंक अग्रवाल, टॉम लाथम, मार्नस लाबुशाने, विराट कोहली (कप्तान), स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, वाटलिंग, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, वाग्नर और नाथन लियोन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें