फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 रन बनाकर इस स्पेशल क्लब का हिस्सा बन जाएंगे टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली

Sun, 02 Dec 2018 03:18 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
virat kohli
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के पास ऑस्ट्रेलिया में एक खास उपलब्धि अपने नाम करने का शानदार मौका है। भारतीय कप्तान सिर्फ 8 रन बनाते ही एक खास क्लब में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली
कोहली 8वां रन पूरा करते ही ऑस्ट्रेलिया में 1,000 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। कोहली भारत के चौथे बल्लेबाज होंगे, जो यह उपलब्धि हासिल करेगा। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट के नाम ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर अब तक 8 मैचों में 992 रन दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने पांच शतक और दो अर्धशतक जमाए हैं। उनकी औसत 62 की रही। 
यही नहीं, कोहली के पास सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में लक्ष्मण और द्रविड़ को पीछे छोड़ने का मौका भी है, जो उनकी बेहतरीन फॉर्म को देखते हुए आसान दिख रहा है।

4 of 6
सचिन तेंदुलकर
ऑस्ट्रेलियाई मैदान पर सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर काबिज हैं। मास्टर ब्लास्टर ने 20 मैचों की 38 पारियों में 53.20 की औसत से 1,809 रन बनाए हैं। यहां उन्होंने 6 शतक और 7 अर्धशतक जमाए हैं। सचिन ने टेस्ट करियर का दूसरा बेस्ट स्कोर नाबाद 241 रन ऑस्ट्रेलिया के सिडनी मैदान पर ही बनाया था।
विज्ञापन

5 of 6
वीवीएस लक्ष्मण
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 'वेरी-वेरी स्पेशल' वीवीएस लक्ष्मण काबिज हैं। उनके नाम 15 मैचों की 29 पारियों में 44.14 की औसत से 1236 रन दर्ज हैं। स्टाइलिश बल्लेबाज ने 4 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 178 रन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राहुल द्रविड़
तीसरे नंबर पर 'द वॉल' राहुल द्रविड़ हैं। उन्होंने 15 मैच की 30 पारियों में 43.96 की औसत से 1143 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया में उनके नाम 1 शतक और 6 अर्धशतक दर्ज हैं। द्रविड़ ने एडिलेड में 233 रन की मैच विनिंग पारी खेली, जो ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। इसके बाद विराट कोहली चौथे स्थान पर बने हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें