फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट के साथ वायरल तस्वीर पर टीवी एंंकर ने तोड़ी चुप्पी, बताया कहां थी कोहली की नजर

Sun, 07 May 2017 05:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 5
अर्चना विजय के साथ विराट कोहली
टीवी एंकर अर्चना विजय ने हाल ही में विराट कोहली के साथ वायरल हुई उनकी तस्वीर पर चुप्पी तोड़ी है। कुछ दिनों पहले उन्होंने आरसीबी के कप्तान विराट कोहली का इंटरव्यू लिया था। इस दौरान खींची गई एक पिक सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पिक में ऐसा दिख रहा है कि विराट एंकर अर्चना की रिप्पड जीन्स की ओर देख रहे थे।इसके बाद टीम इंडिया के कप्तान के बारे में कई तरह की अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया पर हुई।  
विज्ञापन

विराट के साथ वायरल तस्वीर पर टीवी एंंकर ने तोड़ी चुप्पी, बताया कहां थी कोहली की नजर

2 of 5
अर्चना विजय के साथ विराट कोहली
अर्चना भी इस वाकये को लेकर बेहद नाराज थीं। उन्होंने कहा कि इस पिक्चर को बेहद ही गलत तरीके से सोशल मीडिया पर पेश किया गया। जब मैंने इसे सोशल मीडिया पर वायरल होते देखा तो मेरी पहली प्रतिक्रिया थी, हे भगवान!  लोग ये क्या कर रहे हैं? क्या ये लोग दूसरों  को नीचा दिखाने के लिए भूखे हैं।
 
विज्ञापन

विराट के साथ वायरल तस्वीर पर टीवी एंंकर ने तोड़ी चुप्पी, बताया कहां थी कोहली की नजर

3 of 5
अर्चना विजय
अर्चना ने बताया कि जिस दौरान यह तस्वीर ली गई। हम उस वक्त रैपिड फायर राउंड खेल रहे थे और विराट क्यू कार्ड में लिखे जवाबों को देखकर चीटिंग करने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे में वह फोटोग्राफ खिंची और उसका गलत मतलब निकाला गया। अर्चना ने आगे कहा कि उन्हें दुःख तब हुआ जब गंभीर खबर लिखने वाले मीडिया संस्थानों ने भी इस पर स्टोरी की और लोगों को गॉसिप करने का मौका दिया। 
 

विराट के साथ वायरल तस्वीर पर टीवी एंंकर ने तोड़ी चुप्पी, बताया कहां थी कोहली की नजर

4 of 5
अर्चना विजय
अर्चना ने आगे कहा, वह कोहली की बड़ी प्रशंसक हैं विराट ने बतौर क्रिकेटर बहुत तरक्की की है। मैं उनके अनुशासित जीवन शैली का बहुत सम्मान करती हूं। वह सभी तरह की बातों पर क्लियरिटी रखते हैं। इस वाकये से पहले जब मैं उनसे मिली तो उन्होंने मुझसे पूछा ड्यूड, पिछले साल तुम कहां थीं। वैलकम बैक! इस तरह की सहजता हमारे बीच है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट के साथ वायरल तस्वीर पर टीवी एंंकर ने तोड़ी चुप्पी, बताया कहां थी कोहली की नजर

5 of 5
अर्चना विजय
​अर्चना ने कहा, भारतीयों को महिलाओं को लेकर अपनी सोच और नजरिया बदलना चाहिए और इस बदलाव की शुरुआत ऊपर से होनी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें