फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों इस विदेशी खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करना चाहते हैं विराट कोहली

Sat, 25 May 2019 08:50 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
विराट कोहली - फोटो : social media
12वें क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमें इंग्लैंड पहुंच चुकी हैं। 30 मई से शुरू होने वाले विश्वकप के लिए सभी टीमें अभ्यास मैच और प्रैक्टिस में जुट गई हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
विराट - फोटो : social media
इसी बीच ICC ने सभी टीम के कप्तानों के साथ एक मीडिया कांफ्रेंस किया। इस दौरान हर कप्तान से सवाल-जवाब किए गए।
विज्ञापन

3 of 8
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी कई सारे सवालों के जवाब दिए। इसी कड़ी में जब विराट से पूछा गया कि "उन्हें अगर किसी विपक्षी टीम के खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करना होगा तो वो कौन सा खिलाड़ी होगा?"   

4 of 8
फाफ डु प्लेसी - फोटो : ESPN
इसके जवाब में विराट ने कहा कि, "वो दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डूप्लेसिस को अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगे"
विज्ञापन

5 of 8
फाफ डु प्लेसी - फोटो : ESPN
फाफ को क्यों करना चाहते हैं टीम में शामिल
अपनी टीम में फाफ को शामिल करने का कारण बताते हुए विराट ने कहा कि, "वो एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो आगे बढ़कर अपनी टीम का नेतृत्व करना चाहते हैं। मेरे और उनकी क्रिकेट की सोच एक जैसी है। वो एक शानदार बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन

6 of 8
फाफ डु प्लेसी - फोटो : getty
विराट आगे कहते हैं कि, 'फाफ ने अपने देश का शानदार तरीके से नेतृत्व किया है और वो एक अच्छे इंसान हैं। कुल मिलाकर वो एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और एक ऐसे शख्स के साथ खेलना मजेदार होता है, जो खेल को अच्छे से समझता है। यही सारे ऐसे कारण हैं जिसकी वजह से मैं फाफ के साथ बल्लेबाजी करना पसंद करूंगा।"
विज्ञापन

7 of 8
विश्व कप 2019 के कप्तान
बता दें कि विराट कोहली जहां टीम इंडिया के कप्तान हैं वहीं फाफ डूप्लेसिस दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी कर रहे हैं। वर्ल्ड कप खेल रहे दोनों ही खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों की अगुवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

8 of 8
india v south africa
दोनों ही टीमें वर्ल्ड कप में 5 जून को आमने-सामने होंगी, दिग्गजों से सजी दोनों टीमों पर सभी की निगाहें होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें