फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टीव स्मिथ को भारतीय फैंस द्वारा चीटर कहने पर नाराज हुए विराट कोहली, खुद सबकी तरफ से मांगी माफी

Mon, 10 Jun 2019 02:09 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट स्मिथ - फोटो : अमर उजाला
वर्ल्ड कप में एक तरफ जहां ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत रहे हैं, वहीं बॉल टेंपरिंग का भूत उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है।

रविवार को वर्ल्ड कप के 14वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को भारत के हाथों पहली हार मिली। लेकिन इस हार के बावजूद टीम के स्टार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट का अपना लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा।

इन सबसे अलग एक बार फिर से स्मिथ को दर्शकों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। दरअसल टीम इंडिया की बल्लेबाजी के वक्त स्टीव स्मिथ बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे, उसी वक्त भारतीय फैंस ने स्मिथ को चीटर कहना शुरू कर दिया और नारे लगाने लगे।
 
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : social media
इसपर स्मिथ ने कुछ नहीं कहा लेकिन बल्लेबाजी कर रहे विराट को ये पसंद नहीं आया और उन्होंने फिल्ड से भारतीय फैंस से ऐसा नहीं करने की अपील की और स्मिथ के लिए ताली बजाने को बोला।

देखें वीडियो:

 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : social media
मैच के बाद मीडिया से बातचीत में विराट ने कहा, 'मुझे उसके लिए बहुत बुरा लगा और मैंने सबकी तरफ से माफी मांगी। इससे पहले भी स्मिथ के साथ ऐसा किया जा चुका है जो मेरी नजर में सही नहीं है।'

4 of 5
विराट स्मिथ - फोटो : social media
विराट ने आगे कहा कि, 'जो हुआ वो चुका है और उसे उसकी सजा भी मिली, वो अब अपनी टीम के लिए वापस आकर अच्छा खेल रहा है, उसकी सराहना होनी चाहिए। आप हर बार उसे इस तरह से अपमानित नहीं कर सकते हैं। स्मिथ की जगह मैं होता तो मुझे बहुत बुरा लगता। स्मिथ ने ऐसा कुछ नहीं किया जिसके लिए उसे चिढ़ाया जाए। मैं नहीं चाहता हूं कि भारतीय फैंस एक गलत उदाहरण पेश करें।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
warner and smith
बता दें कि इससे पहले भी दूसरे मैचों में कई दर्शकों ने स्मिथ और वार्नर को बॉल टेंपरिंग पर चिढ़ाया था। स्मिथ और वार्नर ने इसपर ध्यान नहीं देने की बात कर अपने खेल पर ध्यान देने की बात कही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें