फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट ने धोनी के आलोचकों को दिया करारा जवाब, असली वजह आई सामने

Thu, 09 Nov 2017 09:09 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
एम एस धोनी और विराट कोहली - फोटो : PTI
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भविष्य को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में हुए तीसरे टी20 इंटरनेशनल के बाद भी धोनी के भविष्य पर सवाल किया गया, जिस पर कप्तान विराट कोहली भड़क गए।
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : BCCI
धोनी के संन्यास लेने के सवाल पर भड़कते हुए कोहली ने कहा, 'पहले तो मुझे ये नहीं समझ आ रहा कि एक व्यक्ति को निशाना बनाया जा रहा है। अगर मैं तीन तीन पारियों में फेल हो जाऊंगा तो कोई कुछ नहीं कहेगा क्योंकि मेरी उम्र 35 से अधिक नहीं है। धोनी फिट हैं। उन्होंने सभी फिटनेस टेस्ट पास किए हैं। वो हर तरीके से टीम के लिए योगदान दे रहे हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
एमएस धोनी - फोटो : bcci
बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट में धीमी पारी खेलने के बाद धोनी पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का दबाव बढ़ता जा रहा है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स वीवीएस लक्ष्मण और अजित अगरकर ने टी20 टीम में धोनी की भूमिका पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद कोहली ने अपने पूर्व कप्तान का बचाव करते हुए ऐसा जवाब दिया था।

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : twitter
पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कोच अंशुमन गायकवाड़ ने धोनी को लेकर चल रहे विवाद का सुझाव दिया है। गायकवाड़ ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, 'विराट ऐसे कप्तान हैं, जिन्हें खिलाड़ियों से प्रदर्शन की उम्मीद होती है। वो धोनी को तब टीम में जगह नहीं देंगे जब उनकी टीम में कोई अहम भूमिका नहीं हो। मुझे निजी तौर पर लगता है कि अगर धोनी को टी20 इंटरनेशनल में चौथे क्रम पर बल्लेबाजी मिले तो टीम को फायदा होगा क्योंकि उन्हें क्रीज पर जमने के लिए समय लगता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एमएस धोनी - फोटो : twitter
जहां धोनी वन-डे में टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं वहीं टी20 प्रारूप में उनकी अहमियत कम होती दिख रही है। आईपीएल में उनका स्ट्राइक रेट गिरना भी इसका सबूत है। टी20 वर्ल्ड कप का अगला संस्करण 2020 में ऑस्ट्रेलिया में होना है, जिसे देखते हुए टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं को जल्द ही धोनी के भविष्य पर फैसला लेना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें