विराट कोहली
- फोटो : ANI
टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बनने का था मौका
कोहली के पास टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बनने का मौका था। कोहली ने टेस्ट में 9230 रन बना लिए थे और वह इस प्रारूप में 10000 रन पूरे करने से 770 रन दूर थे। कोहली इस प्रारूप में 10000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय बन सकते थे। इतना ही नहीं वह गावस्कर को पीछे छोड़कर भारत के लिए टेस्ट प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बन सकते थे। गावस्कर ने अपने टेस्ट करियर में 10122 रन बनाए हैं, यानी कोहली 893 रन बनाते ही इस मामले में गावस्कर को पीछे छोड़ देते।