फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली ने लगाई रिकार्डों की झड़ी, सौरव गांगुली को भी छोड़ा पीछे

Sun, 11 Aug 2019 10:47 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : social media
रनमशीन विराट कोहली एक बार फिर से पुराने रंग में दिखे। वर्ल्ड कप के बाद पहली बार वन-डे मैच खेल रहे विराट ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। रविवार को पोर्ट ऑफ स्पेन में भारत और वेस्टइंडीज की टीम के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। 



  
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
धवन के जल्दी आउट होने की वजह से विराट को पहले ही ओवर में बल्लेबाजी के लिए आना पड़ा। उसके बाद विराट ने कई अच्छे शॉट्स खेले और लगातार रन बनाते रहे। इस दौरान उन्होंने पहले पाकिस्तान के जावेद मियांदाद का रिकॉर्ड तोड़ा तो वहीं भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को भी पीछे छोड़ दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8वां शतक पूरा किया तो वहीं करिअर का 42वां शतक भी जड़ दिया। विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2000 रन भी पूरे किए और ऐसा करने वाले दुनिया के एकलौते खिलाड़ी बन गए।
 

4 of 5
sourav ganguly and virat kohli
वहीं मैच में 78 रन बनाते ही विराट ने भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया। विराट अब एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में गांगुली से आगे निकल गए हैं। गांगुली ने 300 पारियों में जहां 11363 रन बनाए थे वहीं विराट ने अपनी 229वीं पारी में ही 11406 रन बना लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : social Media
इसी के साथ विराट अब सबसे अधिक एकदिवसीय रन बनाने के मामले में दुनिया के 8वें और भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। मैच में आउट होने से पहले विराट ने 125 गेंदों में 14 चौके और एक छक्के की मदद से 120 रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें