फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत दौरे से पहले विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया को इशारों में दी चेतावनी

Wed, 15 Feb 2017 09:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली - फोटो : ESPN
विराट कोहली ने जबसे टीम इंडिया की कप्तानी संभाली है, तभी से उनका सुनहरा दौर चल रहा है। बल्ले से एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाने वाले कोहली कप्तानी में भी विजयी पताका लहरा रहे हैं। कोहली और रिकॉर्ड, एक दूसरे का पर्याय बन चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

भारत दौरे से पहले विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया को इशारों में दी चेतावनी

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : ESPN
हालांकि, कोहली का मानना है कि यह सीजन भले उनके लिए मील का पत्थर साबित हुआ हो, मगर वो अब भी कुछ न कुछ सीख रहे हैं। उन्हें हर दिन कुछ नया सीखने को मिल रहा है और वो अपनी टीम को ज्यादा नजदीक से समझ पा रहे हैं।
विज्ञापन

भारत दौरे से पहले विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया को इशारों में दी चेतावनी

3 of 6
विराट कोहली
अपने करियर के शुरुआती दिनों में अपने आक्रामक और गुस्से के चलते आलोचना का शिकार बन चुके विराट कोहली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया से लोहा लेने पहले उन्होंने काफी कुछ सीखा है और वो उनकी चुनौती के लिए तैयार हैं। इसमें सबसे ज्यादा जरूरी चीज हैं धैर्य रखना।

भारत दौरे से पहले विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया को इशारों में दी चेतावनी

4 of 6
विराट कोहली - फोटो : ESPN
उन्होंने कहा, “मैदान में ऐसा भी वक्त आता है, जब आपको लगता है कि विकेट नहीं मिल रहा और आप कप्तान होकर भी कुछ नहीं कर सकते। खेल बढ़ता रहता है और आप फील्ड में बदलाव करते रहते हैं। जब एक जोड़ा रन बना रही है, तो आप उन्हें बाउंड्री न दें।”
विज्ञापन

भारत दौरे से पहले विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया को इशारों में दी चेतावनी

5 of 6
विराट कोहली - फोटो : BCCI
गौरतलब है कि कोहल की कप्तानी में भारत पिछले 19 टेस्ट में से एक भी मैच नहीं हारा है। बिना हारे सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है। उसने 1982 से 1984 की बीच बिना हारे 27 मैच खेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत दौरे से पहले विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया को इशारों में दी चेतावनी

6 of 6
विराट कोहली - फोटो : Youtube
इस बयान को विराट की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के लिए संदेश के रूप में देखा जा सकता है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम मैदान में जुबान से भी आक्रामक रुख अपनाने के लिए जाने जाती है। ऐसे में कोहली ने उन्हें साफ बता दिया है कि मैदान में सिर्फ प्रदर्शन मायने रखता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें