फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली की कप्तानी में कैसा है टीम इंडिया का माहौल? खुद कप्तान ने किया खुलासा

Tue, 11 Dec 2018 03:29 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया पर पहले टेस्ट में मिली 31 रन की जीत के बाद बताया कि ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी सकारात्मक है। मीडिया से बातचीत में कोहली ने कहा, 'पहले हम यह सोचते थे कि हमने अच्छा खेला, लेकिन जीत नहीं पाए। हम उसके आगे कभी सोच नहीं पाते थे। मगर अब हमारा लक्ष्य जीत है।'
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली
भारतीय कप्तान ने कहा, 'अगर मौका मिलता है तो हम जीत के लिए खेलना पसंद करते हैं। हमने अपने दिमाग में ठान रखी है कि या तो हम जीत के लिए खेलेंगे या फिर मुकाबला ड्रॉ होगा। हम हार के बारे में बिलकुल नहीं सोचते। हम इसी मानसिकता के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली
विराट कोहली ने स्वीकार किया कि उनकी टीम के लिए यह भावनात्मक जीत है। कोहली ने कहा, 'चार साल पहले हम यहां 48 रन से हारे। अब 31 रन से जीते। हालांकि, यह नतीजा बेहतर है। अच्छा महसूस होता है। हमने कभी ऑस्ट्रेलिया में सीरीज में बढ़त हासिल नहीं की थी, इसलिए काफी विश्वास मिला है। यह बड़ी सीरीज है और हम सही लय के साथ आगे बढ़ना चाहेंगे।'

4 of 5
विराट कोहली
टीम इंडिया की रन मशीन कोहली ने कहा, 'हम सिर्फ एक टेस्ट मैच जीतने से खुश नहीं हो सकते। जी हां, हम जीत से खुश हैं, लेकिन यह पहला पड़ाव है। हमने भारत में आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीती थी। हम यहां अच्छी क्रिकेट और सकारात्मक रहने आए हैं। इस बार हम अपनी गलतियों से जल्दी सबक लेना चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान को उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम अगले मुकाबलों में कड़ी स्पर्धा देगी। उन्होंने आगे कहा, 'हम ऑस्ट्रेलिया को बिलकुल हल्के में नहीं लेंगे। हमें पता है कि वह जोरदार वापसी के लिए जोर लगाएगी। हमें उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया से कड़ी स्पर्धा मिलेगी और हम इसके लिए तैयार हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें