virat kohli pc
कोहली ने मैच के बाद कहा, 'मैं ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान 46वां ओवर शंकर को देने के बारे में सोच रहा था लेकिन धोनी और रोहित ने मुझे जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के साथ गेंदबाजी जारी रखने की सलाह दी। उनका सोचना था कि अगर हम कुछ विकेट निकाल लेते है तो मैच में बने रहेंगे और ऐसा ही हुआ। शंकर ने स्टंप्स की सीध में गेंदबाजी की और यह काम आया। रोहित से सलाह लेना हमेशा अच्छा रहता है वह टीम का उप-कप्तान है और धोनी लंबे समय से यह काम करते आ रहे है।'