भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लेकर। कोहली के फ्रेंचाइजी से जुड़ी कमर्शियल कॉन्ट्रैक्ट को ठुकराने की खबरों के बाद सोशल मीडिया पर यह अटकलें तेज हो गईं कि शायद वह आरसीबी से अलग हो सकते हैं। हालांकि, सूत्रों और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ की मानें तो इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। कोहली न केवल आरसीबी के साथ बने रहेंगे, बल्कि उन्होंने वादा किया है कि उनका पहला और आखिरी आईपीएल मैच बेंगलुरु के लिए ही होगा।
विज्ञापन
2 of 6
विराट कोहली-मोहम्मद कैफ
- फोटो : ICC/T20 World Cup
कैफ ने किया खुलासा- विराट आरसीबी नहीं छोड़ेंगे
मोहम्मद कैफ ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में स्पष्ट किया कि लोगों को इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा, 'विराट कोहली ने हमेशा कहा है कि वे अपना पहला और आखिरी मैच आरसीबी के लिए ही खेलेंगे। उन्होंने यह वादा किया है, और वे इससे पीछे नहीं हटेंगे। लोग कह रहे हैं कि उन्होंने नया कमर्शियल डील साइन नहीं किया, लेकिन वह अलग मामला है। एक खिलाड़ी का कॉन्ट्रैक्ट अलग होता है और एक ब्रांड का कमर्शियल कॉन्ट्रैक्ट अलग।'
विज्ञापन
3 of 6
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
'नए मालिक की संभावना के कारण रुकी साइनिंग'
कैफ ने आगे बताया कि कोहली द्वारा कमर्शियल कॉन्ट्रैक्ट साइन न करने की वजह आरसीबी में संभावित नई मालिकाना बदलाव हो सकता है। उन्होंने कहा, 'संभावना है कि आरसीबी का नया मालिक आए, और तब फ्रेंचाइजी के कॉन्ट्रैक्ट्स पर नई बातचीत होगी। विराट शायद उसी का इंतजार कर रहे हैं। यह सब पर्दे के पीछे की बातें हैं जिनकी जानकारी बाहर नहीं आती।'
4 of 6
कोहली और अनुष्का
- फोटो : PTI/BCCI
2025 में पहली बार ट्रॉफी जीतने वाली आरसीबी
विराट कोहली 2008 से आरसीबी का हिस्सा रहे हैं और 2025 में उन्होंने पहली बार टीम को आईपीएल खिताब जिताया। उस सीजन में उन्होंने 650 से ज्यादा रन बनाए और टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी साबित हुए। कैफ ने कहा, 'विराट अब अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर में हैं। उन्होंने 2023 वनडे विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, 2024 टी20 विश्व कप में फाइनल के प्लेयर ऑफ द मैच और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया। अभी तो वह शुरू हुए हैं और रुकने वाले नहीं हैं।'
विज्ञापन
5 of 6
कोहली और रजत
- फोटो : PTI
RCB की ऐतिहासिक जीत और विवाद
आरसीबी ने आईपीएल के 18वें सीजन में जाकर अपना पहला खिताब जीता। रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर इतिहास रचा। इस जीत के बाद बंगलूरू में जश्न का माहौल बन गया था। लेकिन, चार जून को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुए जश्न ने एक दर्दनाक मोड़ ले लिया। करीब तीन लाख लोग इस जीत का जश्न देखने के लिए इकट्ठा हुए थे, जिसमें हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT) ने इसकी जिम्मेदारी आरसीबी पर डाली। इसी विवाद ने यह अटकलें तेज कर दीं कि टीम की बिक्री संभव है।
क्या अदार पूनावाला खरीदेंगे आरसीबी?
हाल ही में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला का एक सोशल मीडिया पोस्ट काफी वायरल हुआ था। पूनावाला ने एक्स (X) पर लिखते हुए संकेत दिया कि वह सही वैल्यूएशन पर RCB में हिस्सेदारी खरीदने में रुचि रखते हैं। उनके इस बयान के बाद से सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में हलचल मच गई थी। आरसीबी फिलहाल यूनाइटेड स्पिरिट्स, जो कि ब्रिटेन की डियाजियो (Diageo) के नियंत्रण में है, की मालिकाना हक वाली टीम है।