फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप जानते हैं विराट किस महीने में लगाते हैं सबसे ज्यादा शतक ?

Mon, 23 Oct 2017 07:09 PM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 5
विरा
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ 121(125) रन की पारी खेली और वनडे में सचिन के बाद सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। 31वां वनडे शतक जड़ते हुए विराट ने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग को पीछे छोड़ा। उन्होंने श्रीलंका दौरे पर पॉन्टिंग की बराबरी की थी। लेकिन आज हम आपको विराट के वनडे शतकों से जुड़ी एक रोचक जानकारी देने जा रहे हैं। कि साल के किस महीने में विराट के बल्ले से सबसे ज्यादा शतक निकलते हैं। 
 
विज्ञापन

क्या आप जानते हैं विराट किस महीने में लगाते हैं सबसे ज्यादा शतक ?

2 of 5
विरा
वनडे में विराट कोहली अप्रैल, मई और जून के महीने में कोई शतक नहीं निकला है। हालांकि इसके पीछे आईपीएल सबसे बड़ा कारण है। विराट अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत से पहले आईपीएल में खेलने उतरे थे। इस वजह से वो हर साल अप्रैल, मई और जून में आईपीएल में व्यस्त रहे। बाकी के बचे 9 महीनों में विराट का बल्ला सूना नहीं रहा।  
विज्ञापन

क्या आप जानते हैं विराट किस महीने में लगाते हैं सबसे ज्यादा शतक ?

3 of 5
विराट कोहली
विराट का बल्ला सबसे ज्यादा आग अक्टूबर के महीने में उगलता है। 31 वनडे शतक में से 8 शतक विराट ने अक्टूबर के महीने में जड़े हैं। अक्टूबर में भी 22 और 23 अक्टूबर उनके लिए बहुत लकी है। विराट ने 22 अक्टूबर 2015 को चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ा था। इसके एक साल बाद 23 अक्टूबर 2016 को न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहाली में नाबाद 154 रन बनाए थे और अब 22 अक्टूबर 2017 को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शतक जड़कर वनडे में शतकों के मामले में रिकी पॉन्टिंग को पीछे छोड़ दूसरे पायदान पर पहुंच गए। अक्टूबर में विराट के बल्ले से निकले सभी 8 शतक घरेलू सरजमीं पर बने हैं।  

क्या आप जानते हैं विराट किस महीने में लगाते हैं सबसे ज्यादा शतक ?

4 of 5
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ICC
अक्टूबर को बाद विराट जुलाई और जनवरी के महीने में सबसे ज्यादा शतक बनाते हैं। विराट ने जुलाई और जनवरी में 5-5 एकदिवसीय शतक जड़े हैं। इसके बाद फरवरी तीसरे पायदान पर है। इस महीने में विराट के बल्ले से 4 शतक निकले हैं। मार्च, सितंबर, नवंबर और दिसंबर के महीने में विराट कोहली ने 2-2 शतक जड़े हैं। अगस्त के महीने में उनके बल्ले से केवल एक शतक निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या आप जानते हैं विराट किस महीने में लगाते हैं सबसे ज्यादा शतक ?

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : SELF
 भले ही वनडे में विराट का फेवरेट महीना अक्टूबर हो लेकिन टेस्ट में वो इस महीने में केवल एक शतक जड़ सके हैं। पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में विराट ने 211 रन की पारी खेली थी। टेस्ट में विराट का बल्ला दिसंबर के महीने में सबसे ज्यादा चलता है। 17 टेस्ट शतकों में विराट ने 6 शतक विराट ने दिसंबर के महीने में जड़े हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें