रांची में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से मात देकर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में लगातार सातवीं जीत दर्ज की। इसके साथ ही टीम इंडिया किसी एक टीम के खिलाफ टी-20 में लगातार सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में साझा रूप से पाकिस्तान(बनाम बांग्लादेश) और न्यूजीलैंड (बनाम बांग्लादेश) के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली पांच पारियों में विराट के बल्ले ने उगली आग, बने और भी कई रिकॉर्ड
2 of 6
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : icc
किसी एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम दर्ज है। पाकिस्तान ने जिंबाब्वे को लगातार 9 मैचों में मात दी है। लगातार सात जीत के साथ दूसरे पायदान पर पाकिस्तान(बनाम बांग्लादेश), न्यूजीलैंड( बनाम बांग्लादेश) हैं। आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया ने भारत को टी-20 मैच में साल 2012 में श्रीलंका में आयोजित टी-20 विश्वकप के दौरान कोलंबो में मात दी थी। इसके बाद साल 2013 से अब तक टीम इंडिया लगातार विजयी रही है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली पांच पारियों में विराट के बल्ले ने उगली आग, बने और भी कई रिकॉर्ड
3 of 6
डेविड वार्नर
- फोटो : PTI
रांची टी-20 मैच बतौर कप्तान डेवि़ड वार्नर का छठा अंतरराष्ट्रीय़ टी-20 मैच था। इससे पहले उन्होंने पांच मैचों में टीम की कमान संभाली थी। इन पांचों मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम विजयी रही थी। लेकिन रांची में 9 विकेट की हार के साथ ही उनका विजय रथ थम सा गया।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली पांच पारियों में विराट के बल्ले ने उगली आग, बने और भी कई रिकॉर्ड
4 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : sportskeeda
रांची में जीत के साथ ही टीम इंडिया ने टी-20 इंटरनेशनल में अपनी पचासवीं जीत दर्ज की। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की चौथी टीम बनी। इससे पहले पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका ये कारनामा कर चुके हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली पांच पारियों में विराट के बल्ले ने उगली आग, बने और भी कई रिकॉर्ड
5 of 6
विराट कोहली और शिखर धवन
- फोटो : icc
विराट कोहली का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में लगातार आग उगल रहा है। विराट ने कंगारुओं के खिलाफ पिछली पांच पारियों में 90*, 59*, 50, 82* & 22* की पारियां खेली है। इस दौरान वह केवल एक बार ही आउट हुए हैं। इन पाचों ही मैचों में टीम इंडिया विजयी भी रही है। इन पांच पारियों में विराट का औसत 303 का है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली पांच पारियों में विराट के बल्ले ने उगली आग, बने और भी कई रिकॉर्ड
6 of 6
यजुवेंद्र चहल
- फोटो : SELF
चहल ने मैक्सवेल को इस दौरे में चौथी बार अपना शिकार बनाया। वनडे सीरीज में पहले, दूसरे और तीसरे वनडे में चहल की फिरकी में मैक्सवेल फंस गए थे। वनडे के बाद टी-20 सीरीज में भी ये सिलसिला जारी रहा और वो एक बार फिर चहल की गेंद पर चकमा खा गए। रांची में 16 गेंद पर 17 रन बनाने के बाद मैक्सवेल चहल की गेंद पर भुवनेश्वर कुमार को कैच दे बैठे।