फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तिमान: विराट कोहली दूसरे वनडे में 41 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास, टूटेगा दक्षिण अफ्रीका के इस दिग्गज का रिकॉर्ड

Fri, 26 Mar 2021 12:07 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली - फोटो : social media
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एकदिवसीय सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर होगा। ये मैच टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए खास है। विराट के पास इस मैच में बतौर कप्तान वनडे में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। इस कीर्तमान को स्थाापित करने के लिए विराट को 41 रनों की दरकार है। 
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : social media
पहले वनडे मैच के दौरान विराट ने व्यक्तिगत तौर पर कई कीर्तमान स्थापित किए थे। अपनी 56 रनों की पारी के दौरान किंग कोहली ने भारतीय सरजमीं पर 10 हजार रन पूरे किए थे। इससे पहले अपनी धरती पर ये करिश्मा सिर्फ सचिन तेंदुलकर कर पाए थे।
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली - फोटो : social media
अगर विराट कोहली इंग्लैंड के विरुद्ध दूसरे वनडे में 41 बनाने में सफल रहे तो वह दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ की पीछे छोड़ देंग। एक कप्ताान के तौर पर स्मिथ ने वनडे में  5416 रन बनाए हैं। स्मिथ ने 150 एकदिवसीय मैचों में दक्षिण अफ्रीका की  कप्तानी की। 

4 of 6
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर @BCCI
वहीं विराट कोहली एक दिवसीय मैचों में कप्तान के रूप में अब तक 5376 रन बना चुके हैं। विराट बतौर कप्तान 93 वनडे  खेल चुके हैं। वहीं अगर वनडे में कप्तान के रूप में सबसे अधिक रन बनाने की बात की जाए तो रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग के नाम है। पॉन्टिंग 234 एकदिवसीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रहे और उन्होंने 8497 रन बनाए। 
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली - फोटो : twitter
विराट ने पहले वनडे में जिस तरह से प्रदर्शन किया था उसे देखते हुए कहा जा सकता कि दूसरे मैच में वह शतक लगा सकते हैं। अगर कोहली दूसरे वनडे में शतक लगाते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर के अपने घरेलू मैदानों पर लगाए गए 20 वनडे शतकों के रिकॉर्ड को  बराबर कर लेंगे। इसके अलावा विराट के पास वनडे में कप्तान के रूप में सबसे अधिक शतक पूरा करने का भी मौका है। अगर वह एक शतक लगाते हैं तो इस मामले कोहली ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग की बराबरी कर लेंगे। कप्तान के तौर पर पॉन्टिंग ने वनडे में 22 शतक लगाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मैच के बाद कोहली - फोटो : ट्विटर @WisdenIndia
एकदिवसीय सीरीज के पहले मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया था। अब दूसरे वनडे में भी में विराट से बेहतरीन पारी की उम्मीद है।  विराट भले ही नवंबर 2019 के बाद से शतक न लगा पाए हों लेकिन इसके बावजूद वह कई कीर्तिमान स्थापित करने में सफल रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें