इंग्लैंड की सरजमीं पर अपना पहला शतक ठोकते ही विराट कोहली ने इतिहास रच दिया। विपरित हालातों में खेली गई अपनी 149 रन की पारी के दौरान उन्होंने विश्व क्रिकेट के कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए। एजबेस्टन में खेले जा रहे पांच मैच की सीरीज के पहले टेस्ट के पहले दिन विराट के बल्ले से कई रिकॉर्ड टूटे।