विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने मुंबई में ऑडी कार लॉन्च कार्यक्रम के मौके पर कहा कि वह पल जो मेरे लिए हमेशा विशेष रहेगा, वो भारतीय टीम में चुने जाने का था। मैं अपनी मां के साथ घर पर खबरें देख रहा था, मुझे कहीं से कोई खबर नहीं मिल रही थी और अचानक से मेरा नाम आया तो मुझे पता नहीं चला कि मैं क्या करूं। उन्होंने कहा कि मैं हैरान हो गया, मुझे पता नहीं चल रहा था कि बैठ जाऊं, खड़ा हो जाऊं, दौड़ने लगूं या फिर कूदने लगूं।