चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : ANI
कोहली-पुजारा ने निभाई थी कई साझेदारियां
कोहली ने पुजारा के लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा है। कोहली ने चौथे नंबर पर उनका काम आसान करने के लिए पुजारा को धन्यवाद दिया है और अपनी शुभकामनाएं दी हैं। कोहली ने लिखा, 'चौथे नंबर पर मेरा काम आसान के लिए धन्यवाद पुज्जी। आपका करियर शानदार रहा। बधाई और आगे के लिए शुभकामनाएं। भगवान आपका भला करें।' पुजारा और कोहली ने टीम में रहते हुए भारत के लिए मध्यक्रम में शानदार साझेदारियां निभाईं। इस जोड़ी ने 83 पारियों में 3513 रन बनाए, जिसमें सात शतकीय साझेदारियां और 18 अर्धशतकीय साझेदारियां शामिल हैं।