फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंबले को 'अनफॉलो' कर कोहली ने कहा- पूर्व कोच का सम्मान करते हैं

Fri, 23 Jun 2017 09:28 AM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : YouTube
अनिल कुंबले के इस्तीफे के बाद से ही भारतीय क्रिकेट जगत में खलबली सी मची हुई है। कुंबले के इस्तीफे को लेकर कई प्रकार के कयास और अनुमान लगाए जा रहीं हैं, तो वहीं मीडिया ने भी रोज ही नई खबरें सामने आ रहीं है। हालांकि, अनिल कुंबले के इस्तीफे के बाद कप्तान विराट कोहली ने पहली बार अपने विचार रखे हैं।
विज्ञापन

कुंबले को 'अनफॉलो' कर कोहली ने कहा- पूर्व कोच का सम्मान करते हैं

2 of 5
अनिल कुंबले और विराट कोहली - फोटो : Twitter
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे से पहले मीडिया से बात करते हुए विराट ने हालातों को सुधारने के अलावा कोच अनिल कुंबले के बारे में अपने विचार रखे। कोहली ने कहा, "जाहिर है कि अनिल (भाई) ने अपने विचार रखते हुए अपना फैसला ले लिया है और हम इसका सम्मान करते हैं। यह टूर्नामेंट के ठीक बाद हुआ है। मैने चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान 11 प्रेस कॉन्फ्रेंस की। चेंजिंग रूप का अपने एक माहौल होता है और हम उसे बरकरार रखना चाहते हैं।"
विज्ञापन

कुंबले को 'अनफॉलो' कर कोहली ने कहा- पूर्व कोच का सम्मान करते हैं

3 of 5
विराट कोहली, अनिल कुंबलें और कुलदीप यादव - फोटो : IBTimes
कोहली ने इसके आगे कहा, "पूरी टीम का इस बात में यकीन है। यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मैंने हमेशा इसका सम्मान किया और आगे भी करुंगा। उनका मत अलग है और मैं उसका सम्मान करता हूँ। बतौर क्रिकेटर मैं उनका पूरी तरह सम्मान करता हूँ और एक खिलाड़ी के रूप में उन्होंने देश के लिए जो किया है, उसका श्रेय कोई नहीं छीन सकता है। हम सब उनका आदर करते हैं।"

कुंबले को 'अनफॉलो' कर कोहली ने कहा- पूर्व कोच का सम्मान करते हैं

4 of 5
अनिल कुंबले और विराट कोहली
हालांकि, कोहली ने ज्यादा जानकारी नहीं दी, मगर उन्होंने साफ कर दिया कि वो ड्रेसिंग रूम का माहौल बरकरार रखना चाहते हैं। भारतीय कप्तान ने कहा, "जैसा कि मैंने कहा ड्रैसिंग रूम की पवित्रता बनाए रखना जरूरी है। अंदर क्या होता है वो एकदम गोपनीय और निजी है। इसके बारे में पब्लिक को जानकारी देना ठीक नहीं। उनका फैसला अपनी जगह है और हम उसका सम्मान करते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंबले को 'अनफॉलो' कर कोहली ने कहा- पूर्व कोच का सम्मान करते हैं

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : SELF
बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के एक दिन बाद ही कुंबले ने टीम इंडिया के कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। कुंबले ने अपने इस्तीफा के साथ एक चिट्ठी भी दी थी। हालांकि, कोहली ने कल देर शाम कुंबले को 'अनफॉलो' भी कर दिया और वो ट्वीट भी डीलीट कर दिया, जो उन्होंने कुंबले के कोच बनने पर उनके स्वागत के लिए लिखा था। कोहली इशारे ही इशारे में कई बातें कह गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें