फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीने पर बनवाया विराट का टैटू, कोहली के फैन ने पार की दीवानगी की सारी हदें

Wed, 02 Oct 2019 03:13 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली का फैन पिंटू - फोटो : ट्विटर
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टन्नम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली की मुलाकात अपने सबसे बड़े फैन से हुई। विजाग स्टेडियम में विराट ने पिंटू नाम के एक फैंन को अपने गले से लगा लिया। पिंटू ने आश्चर्यजनक रूप से अपने शरीर को भारतीय कप्तान विराट के टैटू से ढका हुआ है। विराट ने भी अपने शरीर पर कई टैटू बनवा रखे हैं, लेकिन अपने सुपर फैन से मिलते ही उनकी आंखें नम हो गईं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली अपने फैन के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
पिंटू बेहरा ने अपने शरीर पर भारतीय कप्तान से जुड़े हुए 15 टैटू बनवा रखे हैं। पिंटू ओडिशा के रहने वाले हैं और बहुत ही मामूली आय वर्ग के परिवार से आते हैं। देश में होने वाले भारत का हर मैच देखने के लिए वह स्टेडियम पहुंचते हैं। विजाग में पहली बार पिंटु को विराट से मिलने का मौका मिला।
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली अपने फैन के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट में सुधीर को सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े प्रशंसक के रूप में जाना जाता है। सुधीर सचिन के संन्यास के बाद भी हर मैच में टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाते हुए स्टेडियम में नजर आते हैं। सुधीर ने अपने शरीर पर तेंदुलकर का नाम और जर्सी नंबर 10 को चित्रित किया है, लेकिन विराट के जबरा फैन बेहरा उनसे भी एक कदम आगे निकल गए हैं और वह कोहली के प्रति अपने प्यार को जताने के लिए खुद के शरीर को विराट के टैटू से ढ़क लिया है।
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली अपने फैन के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
पिंटू बेहरा ने बताया कि, तीन साल पहले उनको विराट का पहला टैटू मिला था। पिंटू ने कहा कि मैन पहला टैटू 2016 में बनवाया था और मैं तब से इसे जोड़ रहा हूं। अब कुल मिलाकर मेरे शरीर पर15 टैटू हो गए हैं। टीम इंडिया ने विराट कोहली के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विजाग में तीन मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें