फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: विराट कोहली ने अपने नाम की एक और बड़ी उपलब्धि, वनडे में 300वां मैच खेलने वाले सातवें भारतीय बने

Sun, 02 Mar 2025 02:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

कोहली से पहले भारत के छह खिलाड़ियों ने 300 या इससे ज्यादा वनडे मैच खेले हैं। इनमें शीर्ष पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम दर्ज हैं। उन्होंने 463 मैचों में 18426 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले में उतरते ही एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। यह कोहली के वनडे करियर का 300वां मुकाबला है। इसी के साथ वह पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हो गए हैं जिन्होंने अपने करियर में इतने वनडे मैच खेले हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : BCCI
ऐसा करने वाले सातवें भारतीय बने कोहली
कोहली से पहले भारत के छह खिलाड़ियों ने 300 या इससे ज्यादा वनडे मैच खेले हैं। इनमें शीर्ष पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम दर्ज हैं। उन्होंने 463 मैचों में 18426 रन बनाए हैं। दूसरे पायदान पर महेंद्र सिंह धोनी हैं जिन्होंने 347 वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व किया। राहुल द्रविड़ (340) तीसरे, मोहम्मद अजहरुद्दीन (334) चौथे, सौरव गांगुली (308) पांचवें और युवराज सिंह (301) छठे पायदान पर मौजूद हैं। अब इस एलीट सूची में कोहली का नाम भी जुड़ गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : BCCI
खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने कोहली को दी बधाई
कोहली को 300वां वनडे खेलने पर साथी खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने बधाई है। भारतीय टीम में उनके साथी श्रेयस अय्यर, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने कोहली को बधाई संदेश भेजा। वहीं, प्रशंसकों ने भी इस उपलब्धि के लिए अपने पसंदीदा खिलाड़ी को बधाई दी। 
 
 

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : BCCI
कोहली से पहले 21 बल्लेबाजों ने किया यह कारनामा
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच से पहले अपने अब तक के करियर में 299 वनडे मैच खेले थे। इनमें उन्होंने 136 के स्ट्राइक रेट और 58.20 के औसत से 14085 रन बनाए हैं। कोहली पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में वनडे में 14000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का दबदबा है। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर दुनिया में सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। कोहली से पहले 21 खिलाड़ियों ने वनडे में 300 से ज्यादा मुकाबले खेले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : BCCI
वनडे में शानदार है कोहली का रिकॉर्ड
कोहली का वनडे प्रारूप में शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने इस प्रारूप में अब तक 51 शतक लगाए हैं जो दुनिया के किसी भी बल्लेबाजों द्वारा सर्वाधिक है। उन्होंने इस मामले में सचिन को पीछे छोड़ा था जिन्होंने अपने करियर में 49 वनडे शतक लगाए थे। इस प्रारूप में न्यूनतम 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में कोहली का औसत सभी से बेहतर है। कोहली का औसत 58.2 है। वहीं, कोहली ने आईसीसी के वनडे टूर्नामेंट में कुल 23 बार 50+ स्कोर बनाया है जो संयुक्त रूप से सर्वाधिक है। कोहली के नाम वनडे में सबसे तेज 8000, 9000, 10000, 11000, 12000, 13000 और 14000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें