फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट ब्रिगेड की श्रीलंकाई कोच ने पीठ थपथपाई,  वर्ल्ड की बेस्ट टीम से कर दी तुलना 

Thu, 07 Sep 2017 12:24 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 5
निक पोथास - फोटो : cricketcountry
श्रीलंका में टीम इंडिया ने विराट कोहली की कप्तानी में गजब का प्रदर्शन किया है। बेहतरीन प्रदर्शन के बाद क्रिकेट समीक्षक टीम इंडिया की तारीफ कर रहे हैं। श्रीलंकाई कोच निक पोथास ने भी विराट कोहली की टीम की तारीफ में कसीदे गढ़े हैं। पोथास ने टीम इंडिया की तुलना वर्ल्ड की बेस्ट टीम से कर दी है। 
 
विज्ञापन

टीम इंडिया है बेहद दमदार

2 of 5
ऑल ब्लैक्स
पोथास ने कहा कि टीम इंडिया 'ऑल ब्लैक्स' टीम की तरह है। उल्लेखनीय है कि दमदार ऑल ब्लैक्स न्यूजीलैंड की टीम है। यह दुनिया में सबसे बेस्ट रग्बी टीम है। पोथास की ऐसी तारीफ टीम इंडिया की सफलता की नई कहानी बयां कर रहा है। 
विज्ञापन

विपक्षी टीम की भी तारीफ करनी चाहिए

3 of 5
विराट कोहली और रवि शास्त्री - फोटो : BCCI
पोथास ने कहा कि हमें अपने विपक्षी टीम की भी तारीफ करनी चाहिए। टीम इंडिया में सभी खिलाड़ी बेहद फर्तीले हैं। वह विपक्षी टीम पर जोरदार ढंग से धावा बोलते हैं और जीतने के लिए गजब का खेल दिखाते हैं। टीम इंडिया की रणनीति अब काफी घातक हो गई है। पोथास ने कहा कि हम अपनी भूल से सीख लेते हैं। लेकिन इस समय सबसे बड़ी बात यह है कि टीम इंडिया के खेल से हम सीख लें। 

विराट कर रहे 'विराट' प्रदर्शन

4 of 5
रोहित और कोहली - फोटो : cricwiz
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को श्रीलंका के खिलाफ खेलना अच्छा लगता है। वह श्रीलंका के खिलाफ हमेशा अच्छा प्रदर्शन करते हैं। वन डे में वह श्रीलंका के खिलाफ 8 शतक लगा चुके हैं। टी-20 में वह श्रीलंका के खिलाफ लगातार 4 अर्धशतक लगा चुके हैं। विराट ने भी श्रीलंका में लोगों के क्रिकेट प्रेम की प्रशंसा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा करने वाली टीम इंडिया दुनिया की पहली टीम

5 of 5
इंडियन टीम - फोटो : cricket country
श्रीलंका में टीम इंडिया ने 9-0 से तीनों फॉर्मेट की सीरीज जीती है। विदेश में यह कारनामा करने वाली टीम इंडिया दुनिया की पहली टीम बन गई है। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ 2009-10 में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी धरती में यह कारनामा किया ‌था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें