फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Rankings: विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और टीम इंडिया वन-डे में नंबर-1

Tue, 20 Feb 2018 04:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी वन-डे रैंकिंग में शीर्ष स्थान दोबारा हासिल कर लिया है। आईसीसी द्वारा जारी ताजा वन-डे रैंकिंग में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों में नंबर-1 बने जबकि टीम रैंकिंग में टीम इंडिया टॉप पर पहुंच गई है। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को वन-डे सीरीज में 5-1 से मात देने के बाद शीर्ष स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

2 of 7
विराट कोहली - फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वन-डे सीरीज में कोहली अलग ही स्तर के बल्लेबाज नजर आए। उन्होंने 6 पारियों में 186 की औसत से 558 रन बनाए, जिसमें तीन शतक जबकि एक अर्धशतक शामिल है। कोहली एक द्विपक्षीय वन-डे सीरीज में 500 से अधिक रन बनाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने। कोहली के अब 909 अंक हो गए हैं, जो किसी भारतीय क्रिकेटर के करियर के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पॉइंट हैं।
विज्ञापन

3 of 7
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
बुमराह भी दो स्थान के सुधार के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंचे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुमराह ने वन-डे सीरीज में 8 विकेट झटके। अब उनके कुल अंक 787 हो गए हैं, जो अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान के बराबर हैं। इसके अलावा टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 16 विकेट लेकर टॉप-10 में प्रवेश किया। वह अभी 8वें स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वन-डे सीरीज में 17 विकेट झटकने वाले कुलदीप यादव 15वें स्थान पर काबिज हैं।

4 of 7
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए पहली बार दक्षिण अफ्रीका की जमीन पर वन-डे सीरीज जीती। यही वजह रही कि 'कोहली ब्रिगेड' आईसीसी वन-डे टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंची। टीम इंडिया पहले से ही टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज है। उल्लेखनीय है कि टीम इंडिया अब इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शीर्ष स्थान पर काबिज है। बता दें कि टीम इंडिया ने वन-डे में लगातार 9 सीरीज जीती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
रोहित शर्मा
बहरहाल, वन-डे रैंकिंग में बल्लेबाजों की लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स 844 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर 823 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा छठे जबकि शिखर धवन 10वें स्थान पर काबिज हैं।
विज्ञापन

6 of 7
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विराट कोहली वन-डे और टेस्ट में 900 अंक का आंकड़ा पार करने वाले क्रिकेट इतिहास के दूसरे बल्लेबाज बने। कोहली ने सर्वकालिक सर्वाधिक अंक हासिल करने के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया है। कोहली अब सर्वकालिक रैंकिंग में सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जिसमें शीर्ष पर विव रिचर्ड्स 935 अंकों के साथ काबिज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विराट कोहली
सर्वकालिक वन-डे रेटिंग

1) 1985- विव रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज), 935 अंक

2) 1983- जहीर अब्बास (पाक), 931

3) 1981- ग्रेग चैपल (ऑस्ट्रेलिया), 921

4) 1983- डेविड गॉवर (इंग्लैंड), 919

5) 1991- डीन जोन्स (ऑस्ट्रेलिया), 918

6) 1987- जावेद मियांदाद (पाक), 910

7) 2018- विराट कोहली (टीम इंडिया), 909

8) 1993- ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज), 908

9) 2015- एबी डीविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका), 902

10) 2012- हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका), 901

एक्टिव वन-डे बल्लेबाजों की उच्चतम रेटिंग

विराट कोहली- 909

एबी डीविलियर्स- 902

हाशिम अमला- 901

डेविड वॉर्नर- 880

जॉर्ज बैली- 867
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें