फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिस मोरिस बोले- विराट कोहली को जल्दी आउट करने की तरकीब पता चली

Sat, 10 Feb 2018 10:55 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
ऑलराउंडर क्रिस मोरिस का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका की मौजूदा वन-डे सीरीज में वापसी तभी संभव है, जब उनके गेंदबाज टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को जल्दी आउट करने में कामयाब हो जाएं। टीम इंडिया फिलहाल 6 मैचों की सीरीज में 3-0 की बढ़त पर है। 'विराट ब्रिगेड' का लक्ष्य शनिवार को चौथा मैच जीतकर दक्षिण अफ्रीका जमीन पर पहली बार वन-डे सीरीज जीतने का है।
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : BCCI
मोरिस ने कहा, 'आप हमेशा टीम के सबसे बड़े बल्लेबाज को आउट करना चाहते हैं। कोहली फिलहाल सबसे बड़े खिलाड़ी हैं, जो इस समय काफी रन बना रहे हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : BCCI
मोरिस का मानना है कि कोहली को सस्ते में समेटने से दक्षिण अफ्रीका की वापसी संभव है क्योंकि अन्य भारतीय बल्लेबाज ज्यादा कुछ नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा, '34 वन-डे शतक अपने आप में सब बयां कर रहे हैं। उन्होंने प्रत्येक देश में शतक जमाए, जहां उन्होंने खेला। वह इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं और ऐसे फॉर्म में हैं कि कही भी खेलकर रन बना सकते हैं।'

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : BCCI
मोरिस ने आगे कहा, 'विराट कोहली अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन हमें पता है कि उन्हें कैसे आउट करना है। हम जानते हैं कि वह टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं और अगर उन्हें जल्दी आउट कर दिया तो टीम इंडिया पर दबाव बना सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दक्षिण अफ्रीका
मोरिस ने साथ ही कहा कि दक्षिण अफ्रीका पहले तीन मैचों में जीत से दूर नहीं थी। उन्होंने कहा, 'हम केपटाउन और डरबन में जीत से ज्यादा दूर नहीं थे। हमें अब एकजुट होकर बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा ताकि जीत हासिल कर सकें।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें