फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने विराट कोहली 

Tue, 05 Dec 2017 11:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : File
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे व आखिरी मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का 6वां दोहरा शतक लगाया है। इस के साथ ही विराट बतौर कप्तान सर्वाधिक दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : File
इसके अलावा कोहली के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के हर मैच में शतक लगाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं विराट कोहली। कोहली ने यह रिकॉर्ड दिल्ली में शतक लगाकर बनाया। यह उनका 20वां शतक है। इससे पहले उन्होंने कोलकाता में नाबाद 104 रन और नागपुर में 213 रन की शानदार पारी खेली थी।

 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : File
विराट कोहली ने लगातार 2 टेस्ट मैच में 2 दोहरे शतक लगाने वाले वह दूसरे भारतीय बने हैं। इससे पहले विनोद कांबली लगातार 2 टेस्ट मैच में 2 दोहरे शतक लगा चुके हैं। उन्होंने 1992-93 में इंग्लैंड (224) और जिम्बावे (227) के खिलाफ दोहरे शतक लगाए थे। सर डॉन ब्रैडमैन 3 बार यह कारनामा कर चुके हैं। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाड़ी वेली हैमंड 2 बार ऐसा कर चुके हैं। 

4 of 5
सचिन-सहवाग - फोटो : Sportskeeda.com
इसके अलावा सर्वाधिक दोहरे शतकों के मामले में विराट ने सचिन और सहवाग की बराबरी कर ली है। दिलचस्प बात तो यह है कि विराट ने 5 दोहरे शतक पिछले 15 महीनों में बनाए हैं। सचिन और सहवाग भी टेस्ट क्रिकेट में 6-6 दोहरे शतक लगा चुके हैं। इसके साथ ही विराट ने इस दोहरे शतक के साथ विराट का टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर भी हो गया है। इससे पहले टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर 235 था, जो उन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : BCCI
सबसे खास बात यह है कि कोहली श्रीलंका के खिलाफ ही 2 दोहरा शतक लगाए हैं।  कोहली ने इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ नागपुर टेस्ट मैच में (213), इंग्लैंड के खिलाफ(235), न्यूजीलैंड के खिलाफ (211), बांग्लादेश के खिलाफ (204), वेस्टइंडीज के खिलाफ (200) और श्रीलंका के खिलाफ आज दिल्ली में 243 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें