फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महान कप्तान बनने से बस एक जीत दूर विराट, रच देंगे भारतीय क्रिकेट का नया इतिहास

Fri, 30 Aug 2019 08:08 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली
वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट में 318 रन से करारी शिकस्त देने के बाद टीम इंडिया की नजर अब 2-0 से सीरीज जीत पर है। गौरतलब है कि विंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 30 अगस्त यानी शुक्रवार से जमैका में खेला जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे टेस्ट मैच में सबकी निगाहें भारतीय कप्तान विराट कोहली पर रहेंगी। कप्तान कोहली के निशाने पर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बेहद खास रिकॉर्ड है, जिसे तोड़ते ही वह सबसे सफल भारतीय टेस्ट कप्तान बन जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट अगर दूसरा टेस्ट मैच जीत जाते हैं तो भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बन जाएंगे। बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया अभी तक 27 टेस्ट मैच जीत चुकी है। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भी टीम इंडिया 27 टेस्ट मैच जीती है।
विज्ञापन

4 of 4
एमएस धोनी और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
अगर टीम इंडिया विंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच जीत लेती है तो विराट कप्तानी में टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की ये 28वीं जीत होगी। इसके साथ ही वह पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ देंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें