भारतीय कप्तान विराट कोहली के करियर का ग्राफ जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा, वैसे ही उनके ब्रांड प्रमोशन का नंबर भी बढ़ रहा है। भारत के सबसे हाई प्रोफाइल एथलीट कोहली, घड़ियों, कार, स्पोर्ट्स शूज, मोटरबाइक, कपड़े, टायर, स्नैक्स, हेल्थ फूड, हेडफोन यहां तक कि टूथ ब्रश के विज्ञापन में भी नजर आते हैं।