विराट कोहली इस समय टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज हैं और इस बात में कोई शक नहीं कि कोहली मौजूदा समय के सबसे बड़े बल्लेबाज भी हैं। इस दौर में उनसे बेहतर शायद ही कोई दूसरा बल्लेबाज नजर आए।
विज्ञापन
क्यों विराट कोहली ने उड़ाई जसप्रीत बुमराह की खल्ली!
2 of 6
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : getty
हालांकि इस बात में भी कोई शक नहीं कि 2016 में जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की सबसे बड़ी खोज हैं। सीमित ओवरों के क्रिकेट में बुमराह ने शुरुआती ओवरों से लेकर डेथ ओवर्स तक अपनी उपयोगिता साबित की है।
विज्ञापन
क्यों विराट कोहली ने उड़ाई जसप्रीत बुमराह की खल्ली!
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : getty
मोहाली में खेले तीसरे वनडे में कोहली और धोनी की बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया ने 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी। इस जीत के साथ ही टीम 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे हो गई है। अगला मैच 26 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा।
क्यों विराट कोहली ने उड़ाई जसप्रीत बुमराह की खल्ली!
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : getty
टीम इंडिया रांची पहुंचकर जम कर पसीना बहा रही है ताकि सीरीज को अपने नाम कर सके। मगर प्रैक्टिस के दौरान टीम इंडिया के उपकप्तान और स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह के एक्शन की नकल करते हुए उसका मजाक उड़ाया।
विज्ञापन
क्यों विराट कोहली ने उड़ाई जसप्रीत बुमराह की खल्ली!
5 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : getty
कोहली और धोनी दोनों ही प्रैक्टिस के दौरान गेंदबाजी करते हुए नजर आए और साथ में बुमराह भी थे। जब बुमराह गेंदबाज़ी करने के बाद अपने रन अप के लिए लौट रहे थे, तब विराट कोहली ने उनके एक्शन की नक़ल करते हुए जमकर ठहाका लगाया।
क्यों विराट कोहली ने उड़ाई जसप्रीत बुमराह की खल्ली!
6 of 6
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : getty
जसप्रीत बुमराह का एक्शन विपक्षी टीम के बल्लेबाज़ों के लिए अबूझ पहेली बना हुआ है। डेथ ओवर्स में बुमराह भारत के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद साबित हो रहे हैं। बुमराह की यॉर्कर और धीमे बाउंसर को आसानी से समझ पाने में विपक्षी बल्लेबाज़ परेशान रहते हैं। वीडियो में देखिए कैसे बुमराह की नकल कर रहें हैं कोहली: