फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, दोहराना होगा 50 साल पुराना कारनामा

Mon, 27 Aug 2018 11:51 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच साउथहैम्पटन में 30 अगस्त से खेला जाएगा। मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों मे मिली हार के बाद तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने शानदार वापसी की और इंग्लैंड को 203 रन से करारी मात दी थी। और अब चौथे टेस्ट जीतकर कप्तान विराट कोहली के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका हैः

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली
चौथे टेस्ट में टीम इंडिया के पास इंग्लैंड की सरजमीं पर 50 साल पुराने भारतीय रिकॉर्ड को तोड़ने का बेहतरीन मौका है। यदि टीम इंडिया चौथे यानी साउथहैम्पटन टेस्ट में बाजी मारती है तो 50 साल पुराने इतिहास को दोहरा पाएगी अन्यथा नहीं।

 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली
गौरतलब है कि पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को मेजबान इंग्लैंड के हाथों पहले टेस्ट में 31, जबकि दूसरे टेस्ट में पारी व 159 रन से हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम इंडिया के सामने साउथहैम्पटन टेस्ट है। चौथा टेस्ट जीतकर टीम इंडिया को सीरीज में बराबरी करने का बेहतरीन मौका है। इसके साथ ही विदेशी सरजमीं पर एक सीजन में तीन टेस्ट जीतने का भी सही मौका है।

 

4 of 5
विराट कोहली
बता दें कि टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका में खेले गए जोहान्सबर्ग टेस्ट में जीत हासिल की थी जबकि इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में भी मैच जीता। इस सीजन में टीम इंडिया ने एशिया के बाहर दो जीत दर्ज की है। इस बार कप्तान विराट के पास यह बेहतरीन मौका है कि इंग्लैंड के खिलाफ बाकी दो मैच जीतकर पूर्व भारतीय कप्तान मंसूर अली खान पटौदी के 3 टेस्ट जीत के रिकॉर्ड को तोड़ दें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
team india
मालूम हो कि साल 1968 में न्यूजीलैंड के दौरे पर भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज में 3-1 से जीत हासिल की थी। यह एक सीजन में और एशिया के बाहर किसी भी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत थी। हालांकि, यह कयास लगाया जा रहा है कि मंसूर अली खान पटौदी की कप्तानी में 50 साल पहले किए इस कारनामें को विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम तोड़ सकती है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें