अपने पसंदीदा खिलाड़ी का इंतजार करते हुए एक महिला फैन हाथ में कॉपी-पेन लिए काफी देर से खड़ी थी। पहले महेंद्र सिंह धोनी फिर दिनेश कार्तित उसके बाद उमेश यादव भी निकल गए, लेकिन किसी ने भी फीमेल फैन को ऑटोग्राफ नहीं दिया।
तभी वहां से गुजर रहे विराट कोहली रूके और फीमेल फैन को ऑटोग्राफ दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है।
bleedingkohlism नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया गया। इस वीडियो के साथ लिखा है, 'सभी प्लेयर्स ने महिला को इग्नोर कर दिया, लेकिन सिर्फ कोहली ऑटोग्राफ देने के लिए रुके। और कुछ लोग उन्हें 'घमंडी' कहते हैं!'।