फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट को घमंडी कहने वाले देख लें यह VIDEO, इस महिला फैन की तरह आप भी हो जाएंगे चीकू पर लट्टू

Thu, 19 Jul 2018 02:44 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

लीड्स के हेंडिंग्ले में इंग्लैंड से मिली 8 विकेट की करारी हार के बाद टीम इंडिया ने न सिर्फ सीरीज गंवाई थी बल्कि लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीतने से भी चूक गए थे। इस हार से मायूस भारतीय खिलाड़ी जब मैच के बाद स्टेडियम से जाने लगे तब कुछ ऐसा हुआ जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल, मैच खत्म होने के बाद कई फैंस बाहर खड़े होकर अपने पसंदीदा खिलाड़ी का इंतजार कर रहे थे। हालांकि किसी भी खिलाड़ी ने फैंस की नहीं सुनी बस कप्तान विराट कोहली को छोड़कर। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

विज्ञापन

अपने पसंदीदा खिलाड़ी का इंतजार करते हुए एक महिला फैन हाथ में कॉपी-पेन लिए काफी देर से खड़ी थी। पहले महेंद्र सिंह धोनी फिर दिनेश कार्तित उसके बाद उमेश यादव भी निकल गए, लेकिन किसी ने भी फीमेल फैन को ऑटोग्राफ नहीं दिया। 

 




तभी वहां से गुजर रहे विराट कोहली रूके और फीमेल फैन को ऑटोग्राफ दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है। bleedingkohlism नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया गया।  इस वीडियो के साथ लिखा है, 'सभी प्लेयर्स ने महिला को इग्नोर कर दिया, लेकिन सिर्फ कोहली ऑटोग्राफ देने के लिए रुके। और कुछ लोग उन्हें 'घमंडी' कहते हैं!'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें