फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली पर ICC ने की अवॉर्ड्स की बौछार, बल्लेबाजी में पहले कोई न बना सका ऐसे रिकॉर्ड

Wed, 23 Jan 2019 09:00 AM IST
kapil kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने साल 2018-19 आईसीसी अवॉर्ड्स में इतिहास रच दिया। कोहली को क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए सर गारफील्ड सोबर्स का अवॉर्ड मिला। इसके साथ ही उन्हें साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर और वन-डे क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी चुना गया।
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली
कोहली ने पिछले साल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में खेली गईं 47 पारियों में 68.37 की औसत से 2,735 रन बनाए थे।

विज्ञापन

3 of 6
virat kohli
पिछले साल दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ वह सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। साल 2018 में कोहली ने 11 शतक जड़े थे।

4 of 6
virat kohli
कोहली ने पिछले कैलेंडर ईयर में 13 टेस्ट मैचों में 55.08 की औसत से 1,322 रन बनाए थे, जिसमें पांच शतक भी शामिल थे। इसके अलावा उन्होंने 14 वनडे मैचों में 133.55 की औसत से 1202 रन बनाए थे, जिसमें छह शतक थे। इसके अलावा उन्होंने 10 टी20 मैचों में 211 रन  बना थे।
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली
कोहली उन पांच बल्लेबाजों में भी शुमार हैं, जिन्होंने पिछले साल सबसे कम डॉट बॉल खेले थे। इसके साथ ही उन्होंने 14 पारियों में सबसे ज्यादा 123 चौके लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली
पिछले साल कैरेबियाई टीम के खिलाफ 157 रन की पारी खेलने वाले कोहली साल 2018 में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। कोहली ने तीसरी बार 1000 रन का आंकड़ा छुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें