ओवरऑल लिस्ट की बात करें तो कोहली सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले दुनिया के तीसरे एथलीट बन गए। उनसे आगे सिर्फ पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी हैं।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला मैदान पर भले ही नहीं चल रहा हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका जलवा कायम है। वह सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ (200 मिलियन) या इससे ज्यादा फॉलोअर्स वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। यह एक ऐसा मुकाम है जो महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा समेत तमाम दिग्गज क्रिकेटर नहीं पा सके।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी
- फोटो : सोशल मीडिया
ओवरऑल लिस्ट की बात करें तो कोहली 20 करोड़ या इससे ज्यादा फॉलोअर्स वाले दुनिया के तीसरे एथलीट बन गए हैं। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर और कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर और कप्तान लियोनल मेसी हैं।
विज्ञापन
3 of 8
विराट कोहली और दिनेश कार्तिक
- फोटो : IPL/BCCI
रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 45.1 करोड़ (451 मिलियन) फॉलोअर्स हैं। वह 40 करोड़ फॉलोअर्स का जादुई आंकड़ा छूने वाले पहले एथलीट थे। वहीं, मेसी के 33.4 करोड़ (334 मिलियन) फॉलोअर्स हैं। 20 करोड़ फॉलोअर्स पूरे होने के बाद विराट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्पेशल वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने फैन्स का आभार जताया है।
4 of 8
विराट कोहली के साथ रजत पाटीदार
- फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने अपने फैन्स और फॉलोअर्स को हमेशा समर्थन करते रहने के लिए धन्यवाद कहा। कोहली ने कहा- 200 मिलियन का मजबूत आंकड़ा छू लिया। आप सभी इंस्टा सपोर्टर्स को धन्यवाद। विराट के एक ओर सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक पर भी 49 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन
5 of 8
रोनाल्डो, मेसी और कोहली
- फोटो : अमर उजाला
इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एथलीट
लेब्रॉन जेम्स (बास्केटबॉल): 12.3 करोड़ (123 मिलियन)
विज्ञापन
6 of 8
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
धोनी के इंस्टाग्राम पर 38.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं, रोहित के 24 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यहां तक कि भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के इंस्टाग्राम पर 34.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यानी कोहली के आसपास भी कोई भारतीय क्रिकेटर नहीं है।
इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स
सेलिब्रिटी
इंस्टाग्राम पर
फॉलोअर्स (करोड़)
प्रोफेशन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
45.1
फुटबॉलर
काइली जेनर
34.5
आंत्रप्रेन्योर/टीवी पर्सनैलिटी
लियोनल मेसी
33.4
फुटबॉलर
सेलेना गोमेज
32.5
सिंगर/एक्टर
ड्वेन जॉनसन (द रॉक)
32
एक्टर
किम कार्दशियन
31.6
आंत्रप्रेन्योर/टीवी पर्सनैलिटी
एरियाना ग्रांडे
31.5
सिंगर
बेयोंस
26.1
सिंगर/एक्टर
क्लो कार्दशियन
24.9
मॉडल/फैशन डिजाइनर
केंडल जेनर
24.1
मॉडल/एक्टर
जस्टिन बीबर
23.9
सिंगर
नैट जीयो
22.5
वाइल्ड लाइफ पेज
नाइकी
22.2
ब्रांड
टेलर स्विफ्ट
21.3
सिंगर
जेनिफर लोपेज
21.2
एक्टर/सिंगर
विराट कोहली
20
क्रिकेटर
विज्ञापन
7 of 8
विराट कोहली
- फोटो : IPL/BCCI
इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से कितना कमाते हैं कोहली?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोहली इंस्टाग्राम पर पोस्ट से कमाई के मामले में 19वें स्थान पर हैं। वह भारत में इंस्टाग्राम पोस्ट से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं। विराट एक पेड इंस्टाग्राम पोस्ट के करीब 5.28 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। उनकी नेट वर्थ लगभग 950 करोड़ रुपये (127 मिलियन डॉलर) है।
विराट कोहली को फिलहाल बीसीसीआई ने आराम दिया है और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में नहीं सुना है। इसके अलावा नियमित कप्तान रोहित भी यह सीरीज खेलते नहीं दिखेंगे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज में केएल राहुल कप्तानी करते नजर आएंगे। वहीं, ऋषभ पंत को उपकप्तानी सौंपी गई है।