फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट की वजह से रातोंरात बिकी यह किताब, वेस्टइंडीज में मैच के दौरान पढ़ते हुए हो गए थे ट्रोल

Thu, 29 Aug 2019 02:19 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली - फोटो : social Media
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ड्रेसिंग रूम की बालकनी में बैठे एक किताब पढ़ते हुए नजर आए थे। जिसका नाम डिटॉक्स योर इगो था। विराट की किताब पढ़ते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वयारल हुई, जिसको लेकर कोहली को लोगों ने जमकर ट्रोल भी किया, लेकिन इसका फायदा किताब बेचने वाली कंपनी को जमकर हुआ है।
विज्ञापन

2 of 4
टीम इंडिया - फोटो : social media
विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में उस वक्त उस किताब को पढ़ रहे थे जब टीम इंडिया पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में संघर्ष कर रही थी। मैच के दौरान विराट का सारा ध्यान उस किताब पर लगा था। विराट को किताब पढ़ते देख सोशल मीडिया पर उन्हें लोगों ने कई तरह की सलाह दी थी।
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
इस किताब के पब्लिशर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि उनकी किताब की सारी कॉपी भारत में बिक चुकी है और ब्रिटेन में उसकी मांग पहले से अधिक बढ़ गई है। उस ट्वीट में ये भी साफ किया गया है कि जल्द ही ये किताब आएगी और अन्य पाठक भी विराट की तरह इस किताब में लिखी बातों को पढ़ पाएंगे। कुल मिलाकर विराट की वजह से किताब के पब्लिशर को मुफ्त की पब्लिसिटी मिल गई और किताब लोगों तक पहुंच गई। 
 
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
Detox Your Ego नाम की इस किताब को पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी रहे स्टीवन सेल्वेस्टर ने लिखा है। इस किताब में जीवन में आजादी के साथ रहने और अपनी बात मनवाने के स्टेप दिखाए गए हैं। सेल्वेस्टर इंग्लिश काउंटी में मिडलसेक्स के लिए क्रिकेट खेलने के अलावा फुटबॉल भी खेलते थे। बाद में स्टीवन ने लंदन की गोल्डस्मिथ यूनिवर्सिटी से मनोचिकित्सा की पढ़ाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें