विराट कोहली
- फोटो : ANI
विराट कोहली ने कहा, 'मुझे व्यक्तिगत तौर पर नहीं लगता कि हमारी तैयारी में कोई कमी थी। मैं अब सीरीज हारने के बाद यहां बैठकर उन पर चर्चा नहीं करना चाहता। हमारे पास तैयारी के लिए एक हफ्ता था, असल में पांच दिन, क्योंकि एक दिन हम सफर कर रहे थे। इस समय में हमने काम किया। जैसा मैंने कहा, हम यहां बैठकर उन बाहरी मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहते जिनके कारण हम हारे। ये हमारी गलती थी, मौकों को भुनाने में हम सफल नहीं रहे जिस कारण सीरीज में 0-2 से पिछड़ रहे हैं। जवाबदेही एकतरफा नहीं होती है। मुझे लगता है उस बारे में (दौरे संबंधी तैयारियां) ये सामूहिक जिम्मेदारी है और इस पर काफी समय से विचार हो रहा है।'