युवा बल्लेबाज संजू सैमसन, मोहम्मद शमी के बाद शानदार फॉर्म में चल रहे एक और क्रिकेटर 'यो-यो' टेस्ट के फेर में फंस गए। मगर फिटनेस आइकॉन और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बिना किसी परेशानी के यह टेस्ट पास कर गए।
विज्ञापन
2 of 5
इस तरह भारतीय कप्तान विराट कोहली का आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज में खेलना तय है, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज अंबाति रायुडू यह फिटनेस टेस्ट पास करने में नाकाम रहे, जिसके बाद अब वह इंग्लैंड दौरे से बाहर हो सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने पीटीआई को बताया, 'कप्तान विराट कोहली समेत सभी खिलाड़ियों ने यो-यो टेस्ट पास कर लिया है। इंग्लैंड जाने वाली टीम में सिर्फ रायुडू हैं, जो इसमें नाकाम रहे। उनका स्कोर 16.1 से कम था, जो भारत टीम के लिए मानक रखा गया है। रायुडू को टीम से बाहर किया जाएगा।'
4 of 5
- फोटो : getty
बता दें कि आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलते हुए रायुडू ने जबरदस्त खेल दिखाया था। उनके इस शानदार फॉर्म को देखते हुए लगभग डेढ़ साल बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई थी।
चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल 11 का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले रायुडू का 'यो-यो' स्कोर 14 के आसपास रहा। कोहली के अलावा एमएस धोनी, भुवनेश्वर कुमार, केदार जाधव, जसप्रीत बुमराह, सिद्धार्थ कौल, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, सुरेश रैना और मनीष पांडे ने आसानी से यह टेस्ट पास कर लिया।