फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली की अवॉर्ड्स में हैट्रिक, बने ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर, टेस्ट और वन-डे के बेस्ट प्लेयर चुने गए

Tue, 22 Jan 2019 12:34 PM IST
रचना शर्मा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने साल 2018-19 आईसीसी अवॉर्ड्स में इतिहास रच दिया। कोहली को क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए सर गारफील्ड सोबर्स का अवॉर्ड मिला। इसके साथ ही उन्हें साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर और वन-डे क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी चुना गया।

       
विज्ञापन

2 of 6
virat kohli
भारतीय कप्तान को पहली बार टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। इसके अलावा वह लगातार दूसरे साल आईसीसी वन-डे क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी बने। यही नहीं, कोहली को आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ वन-डे और टेस्ट टीम का कप्तान भी बनाया गया। 
विज्ञापन

3 of 6
virat kohli
विराट कोहली ये तीनों शीर्ष अवॉर्ड्स (साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर,  साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर और साल का सर्वश्रेष्ठ वन-डे क्रिकेटर) जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें आईसीसी ने साल 2018 की सर्वश्रेष्ठ वन-डे और टेस्ट टीम का कप्तान भी बनाया है। 

4 of 6
virat kohli
कोहली ने लगातार दूसरे वन-डे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता। पिछले साल विराट कोहली को आईसीसी वन-डे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया था। तब उन्होंने 133.55 की औसत से कुल 1202 रन बनाए थे। इसी साल उन्होंने वन-डे में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने की उपलब्धि भी हासिल की थी। 
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली
अवॉर्ड जीतने के बाद कोहली ने कहा, 'यह शानदार एहसास है। यह सालभर की कड़ी मेहनत का फल है। मुझे काफी अच्छा महसूस हो रहा है और मेरे साथ टीम भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है, इसकी सबसे ज्यादा खुशी है। आईसीसी द्वारा वैश्विक स्तर पर पहचान मिलने से आप बतौर क्रिकेटर काफी गर्व महसूस करते हैं क्योंकि आपको पता है कि कई खिलाड़ी क्रिकेट खेल रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली
उन्होंने आगे कहा, 'इस तरह अवॉर्ड मिलने से काफी गर्व महसूस हो रहा है क्योंकि इससे आपको बेहतर प्रदर्शन दोहराने में मदद मिलती है। आप क्रिकेट का स्तर ऊपर रखते हुए लगातार बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं। इस दृष्टिकोण से ये अवॉर्ड्स आपको अतिरिक्त प्रोत्साहित करते हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें