भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट में 318 रन से मात दी थी। अब टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला जमैका में 30 अगस्त से खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के निशाने पर तीन बड़े रिकॉर्ड होंगे, जिन्हें वो तोड़कर विश्व क्रिकेट में अपना डंका फिर से ठोकने की जरूर कोशिश करेंगे।
पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में कोहली के बल्ले से 9 जबकि दूसरी पारी में 51 रन निकले थे। अब दूसरे टेस्ट में फैंस विराट से लंबी पारी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।