फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले बर्थ-डे से अब तक इतने 'विराट' हुए कोहली, 1 साल में बने इन रिकॉर्ड्स के बादशाह

Sun, 05 Nov 2017 11:17 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली - फोटो : SOCIAL MEDIA
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आज 29 साल के हो गए हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अपने कप्तान के बर्थ-डे का जश्न धूमधाम से मनाया। कोहली ने पिछले बर्थ-डे से अब तक कई उपलब्धियां हासिल की। नए-नए शिखर स्थापित कर रहे विराट ने बीते साल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया। चलिए जानते हैं कि पिछले बर्थ-डे से अब तक कोहली ने क्या-क्या उपलब्धियां हासिल की:
विज्ञापन

2 of 7
एम एस धोनी और विराट कोहली - फोटो : PTI
2017 की शुरुआत में एमएस धोनी ने सीमित ओवर प्रारूप की कप्तानी छोड़ दी। टीम इंडिया की कमान विराट कोहली के हाथों में आई। कोहली ने तीनों फॉर्मेट में गजब का प्रदर्शन किया और उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली - फोटो : ESPN
विराट के पिछले बर्थ-डे से लेकर अब तक टीम इंडिया ने कुल 4 टेस्ट सीरीज खेली हैं। इन चारों में टीम इंडिया विजयी रही। 2016 में अपने 28वें बर्थ-डे से लेकर अब तक विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने कुल 13 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें से 10 टेस्ट में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की। इस दौरान भारत को सिर्फ 1 ही टेस्ट मैच में हार मिली, जबकि 2 टेस्ट ड्रॉ रहे।

4 of 7
विराट कोहली - फोटो : ESPN
विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने अभी तक 5 द्विपक्षीय वन-डे सीरीज खेली। मजेदार बात ये रही कि सभी में टीम इंडिया की विजेता रही। विराट की कप्तानी में भारत सिर्फ चैंपियंस ट्रोफी का खिताबी मुकाबला अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से हारा था।
विज्ञापन

5 of 7
विराट कोहली - फोटो : SELF
विराट कोहली इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। विराट ने इस साल अभी तक 26 वनडे मैच खेले हैं और उनके नाम 1460 रन हैं। विराट के आसपास कोई भी दूसरा बल्लेबाज नहीं है।
विज्ञापन

6 of 7
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली - फोटो : twitter
वनडे में शतक की बात करें तो विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पछाड़ दिया। अब सचिन (49 शतक) के बाद विराट (32) दूसरे स्थान पर हैं। देखना यह है कि विराट क्या अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विराट कोहली
न्यूजीलैंड के साथ टी20 सीरीज में विराट ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। विराट इंटरनेशनल टी20 मैच में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। अब उनसे आगे केवल न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें