विराट कोहली
- फोटो : BCCI
विराट कोहली ने गुरुवार को बतौर कप्तान अपने वन-डे करियर का 50वां मैच खेला। वह यह कारनामा करने वाले टीम इंडिया के सातवें कप्तान हैं। कोहली से पहले एमएस धोनी, सौरव गांगुली, मोहम्मद अजहरुद्दीन, कपिल देव, राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर 50 या इससे अधिक मैचों में कप्तानी कर चुके हैं।