फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली का एक और कमाल, यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान

Sat, 06 Oct 2018 08:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ एक विशेष रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो कोई अन्य भारतीय बल्लेबाज अब तक नहीं कर सका है। कोहली लगातार तीन सीजन में 1,000 या इससे अधिक टेस्ट रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। यही नहीं, वह ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले विश्व के पहले कप्तान भी बने। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने गुरुवार को पहले दिन नाबाद 72 रन बनाए थे। वह मौजूदा सीजन में 1,000 रन पूरे करने से केवल 49 रन दूर थे।
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली
29 वर्षीय कोहली ने राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन जैसे ही अपनी पारी का 124वां रन बनाया तो इस उपलब्धि को हासिल कर लिया। उन्होंने लेविस की गेंद पर चौका मारकर यह उपलब्धि हासिल की। कोहली की यह 'विराट' उपलब्धि है क्योंकि उन्होंने इस रिकॉर्ड को स्थापित किया है। कोहली ने इससे पहले 2016 (1215 रन) और 2017 (1059 रन) में भी टेस्ट मैचों में 1,000 या इससे अधिक रन बनाए थे।
विज्ञापन

3 of 5
virat kohli records
टीम इंडिया के कप्तान ने शुक्रवार को अपनी पारी 72* रन से आगे बढ़ाई और अपने करियर का 24वां टेस्ट शतक जमाया। वैसे, शतक जमाना अब उनका रूटीन माना जाता है। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड्स तोड़े और स्थापित भी किए। कोहली ने 123 पारियों में 24वां टेस्ट शतक जमाया। वह सबसे कम पारियों में 24 टेस्ट शतक जमाने वाले विश्व के दूसरे बल्लेबाज बने। यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के नाम दर्ज है, जिन्होंने केवल 66 पारियों में 24 टेस्ट शतक जमाए थे।

4 of 5
विराट कोहली
हालांकि, कोहली ने अपने आदर्श महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को जरूर तोड़ा। तेंदुलकर ने 125 पारियों में 24 शतक पूरे किए थे। बता दें कि कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में सात या इससे अधिक शतक जमाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी भी की। विराट और सचिन दोनों ने पांच बार एक साल में सात या इससे अधिक इंटरनेशनल शतक जमाए। कोहली ने 2012, 14, 16, 17 और 18 में यह कारनामा किया। वहीं तेंदुलकर ने 1996,98,99,2001 और 10 में यह कारनामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
virat kohli
विराट कोहली की उपलब्धियां अनेक हैं। उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट का 31वां शतक पूरा किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका दूसरा टेस्ट शतक है। उन्होंने भारत में 11वां टेस्ट शतक पूरा किया। इस साल उनका चौथा टेस्ट शतक है। बतौर कप्तान कोहली का यह 17वां शतक रहा। चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करने के दौरान कोहली का यह 20वां शतक रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें