12वें विश्व कप में बुधवार को टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीत से वर्ल्ड कप का आगाज किया। वहीं इस जीत के साथ विराट कोहली ने बतौर कप्तान बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।
विज्ञापन
2 of 5
विराट-धोनी
विराट बतौर कप्तान 50 एकदिवसीय मैच जीतने वाले चौथे भारतीय बन गए। विराट ने इस जीत के साथ सौरव गांगुली, एमएस धोनी, मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
3 of 5
विवियन रिचर्ड्स
- फोटो : social media
साल 2017 में टीम इंडिया के कप्तान बनने वाले विराट ने 69 मैच में ही 50 मैच जीत लिए। उन्होंने इसी के साथ सर विवियन रिचर्ड्स को भी पीछे छोड़ दिया। विवियन रिचर्ड्स ने 70 मैच में ये उपलब्धि हासिल की थी
4 of 5
Sourav Ganguly, virat kohli
विराट अब सबसे कम मैच (69) में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले भारतीय कप्तान, जबकि दुनिया के तीसरे कप्तान बन गए हैं। वहीं 50 वनडे जीतने वाले वे धोनी (110), मोहम्मद अजहरुद्दीन (90) और सौरव गांगुली (76) के बाद चौथे कप्तान हैं।
बता दें कि विराट कोहली बतौर कप्तान अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रहे हैं और देश को उनसे इस बार बहुत उम्मीदें हैं। विराट की अगुवाई वाली टीम इंडिया को इस बार खिताब का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है। वर्ल्ड कप में अब टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला 9 जून को ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा।