फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvsIND: कोहली ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतकर बनाया 'विराट' रिकॉर्ड

Mon, 07 Dec 2020 05:44 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
विज्ञापन
1 of 4
जीत के बाद भारतीय टीम - फोटो : social media
भारत ने रविवार को सिडनी में खेले गए दूसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट के हारकर टी-20 सीरीज पर कब्जा कर लिया। इसके साथ ही कप्तान विराट कोहली के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। 
 
विज्ञापन

2 of 4
सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम - फोटो : ट्विटर @BCCI
भारतीय कप्तान विराट कोहली सेना (SENA) देशों यानी दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड व ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके ही देश में टी-20 सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। विराट से पहले अन्य किसी भी भारतीय कप्तान ने ये उपलब्धि हासिल नहीं की थी।
 
विज्ञापन

3 of 4
भारतीय टीम - फोटो : ट्विटर @BCCI
वन-डे सीरीज में मिली हार के बाद भारतीय टीम ने टी-20 में शानदार वापसी की और तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 से आगे है। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला कल यानी मंगलवार को खेला जाएगा। 
विज्ञापन

4 of 4
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर @BCCI
सीरीज जीतने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत टीम इंडिया कल मैच खेलने उतरेगी तो उसका इरादा कंगारुओं का सूपड़ा साफ करने का होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें