फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर विराट-अनुष्का की इटली में होती शादी, तो ये 5 बातें आप जरूर जानना चाहते

Wed, 06 Dec 2017 07:08 PM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : Manyawar
भारतीय क्रिकेट के पोस्टर बॉय विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इसी महीने इटली में शादी करने की अफवाह ने जोर पकड़ा। ऐसी रिपोर्ट्स आई हैं कि विराट और अनुष्का के परिवार वालों के टिकट बुक हो चुके हैं और जल्द ही विरुष्का एक-दूसरे के हमसफर बन जाएंगे। वैसे बड़ी खबर यह भी मिली कि टीम इंडिया के आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के वीसा के लिए भी अप्लाई कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : Manyawar
बहरहाल, अगर विराट और अनुष्का की इटली में शादी सचमुच होती तो ये 5 बातें आपको जरुर जानने को मिलती। चलिए गौर करते हैं:

# टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली गुरुवार को शादी के लिए इटली रवाना होते।
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : indian express
# विराट और अनुष्का ने शादी के लिए इटली के मिलान में छोटा वेन्यू सिलेक्ट किया, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों को ही इनवाइट किया गया।

4 of 6
विराट कोहली
# सूत्रों की माने तो विराट के दोस्तों और परिवार ने इटली में शादी के स्थान की बुकिंग की। मिलान में होने वाली शादी में किसी क्रिकेटर या बॉलीवुड सेलेब्रिटी के शामिल होने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि यह निजी समारोह होता।
विज्ञापन

5 of 6
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला
# अनुष्का की शादी की ड्रेस सब्यसाची मुखर्जी डिजाइन करते। कुछ दिनों पहले ही अनुष्का ने जहीर खान और सागरिका घाटगे की शादी में इसी डिजाइनर द्वारा बनाया लहंगा पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
# विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए अनुष्का शर्मा का बतौर पत्नी वीसा अप्लाई किया है। बता दें कि टीम इंडिया 27 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें