फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान का पाठ पढ़ाने वाले विराट-अनुष्का पर भड़के फैंस, VIDEO बनाने पर हुए ट्रोल

Mon, 18 Jun 2018 10:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat and anushka
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पत्नी अनुष्का के वीडियो पर अब फैंस की तीखी प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। गौरतलब है कि अनुष्का ने हाल ही में कार से बाहर सड़क पर कचरा फेंकने पर एक लड़के को बीच सड़क पर फटकार लगाई थी, जिसके बाद खुद विराट ने उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
विज्ञापन

2 of 5
Anushka virat maching
दो दिन बाद इस वीडियो को लेकर उसी लड़के ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को सोशल मीडिया पर घेरा था। हालांकि प्रतिक्रियाओं का यह दौर यहीं नहीं थमा।

देखें वीडियो:
 

 
विज्ञापन

3 of 5
विराट और अनुष्का
इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। फैंस ने आरोप लगाया कि दोनों ने सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए एक लड़के को बेवजह घेर लिया।
 

 

 

4 of 5
विराट और अनुष्का
अनुष्का शर्मा का यह वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, 'विराट तुम वीडियो बनाओ मैं एक्टिंग करूंगी।' इससे पहले वीडियो में नजर आने वाले लड़के अरहान ने अपने फेसबुक पर विराट-अनुष्का को जवाब दिया था।
 


 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arhhan and kohli
अरहान आगे लिखा, 'मैं अपनी गलती और लापरवाही के लिए माफी मांग रहा था, लेकिन वह लगातार चिल्ला रहीं थी। अगर वह थोड़ी विनम्रता से बात करती तो छोटी स्टार नहीं हो जातीं। किसी को समझाने के और भी कई शालीन तरीके होते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें