टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में हिस्सा लिया और कई विषयों पर अपनी बेबाक राय दी। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज और दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खुलकर अपने विचार प्रकट किए।
विज्ञापन
2 of 6
विराट कोहली
- फोटो : PTI
खिलाड़ियों को समय-समय पर आराम देने के बारे में भी कोहली ने अपना जवाब दिया। 29 वर्षीय क्रिकेटर ने कहा कि टीम प्रबंधन खिलाड़ियों के वर्क लोड का ख्याल रखता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्रिकेटर टेस्ट मैच में 30 ओवर नहीं करता, लेकिन जो भी ऐसा करता है, उन्हें पर्याप्त आराम दिया जाता है।
विज्ञापन
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : ANI
पत्रकारों से बात करते हुए विराट ने कहा, 'यह (खिलाड़ियों का आराम) ऐसा विषय है, जिसे लोग बता नहीं पाते हैं। बाहर से कई तरह की बातें आती हैं कि खिलाड़ी को आराम दिया जाए या नहीं। उदाहरण के लिए सभी क्रिकेटर्स एक साल में 40 इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं। तीन खिलाड़ियों को आराम दिया गया तो उनका कार्यभार मैनेज किया जाएगा। 11 खिलाड़ी मैच खेलते हैं और सभी एक वन-डे में 45 ओवर बल्लेबाजी नहीं करते तो कुछ लोग एक टेस्ट में 30 ओवर गेंदबाजी नहीं करते। मगर जो लोग ऐसा करते हैं तो उन्हें आराम करने की जरुरत होती है।'
4 of 6
विराट कोहली और रवि शास्त्री
- फोटो : PTI
विराट ने आगे कहा, 'क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले खिलाड़ियों को आराम की जरूरत होती है। मुझे भी रेस्ट की जरूरत होती है। क्यों मुझे रेस्ट की जरूरत नहीं होगी? जब मुझे लगता है कि मेरी बॉडी को आराम चाहिए, मैं इसके लिए कहता हूं। मैं रोबॉट नहीं हूं। आप मेरी चमड़ी को काट कर देख सकते हैं, इससे खून आएगा।'
विज्ञापन
5 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : twitter
दरअसल, विराट ने श्रीलंका सीरीज के पहले दो टेस्ट में हार्दिक पंड्या को आराम दिए जाने के सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'अब मुझे भी आराम की जरूरत है।' इन दिनों विराट के आराम पर जाने पर कयास सुर्खियों में है। उनके लगातार क्रिकेट खेलने और दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले आराम देने के मकसद से ऐसा संभव है।
ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि तीसरे टेस्ट मैच और इसके बाद होने वाली लिमिटेड ओवरों की सीरीज में कोहली को आराम दिया जा सकता है। बीसीसीआई के एक अधिकारी बता चुके हैं, 'कोहली ने पिछले एक साल में पूरे विश्व में सबसे ज्यादा क्रिकेट खेली है। उन्हें आराम देने की जरूरत है।'