भारत दौरे पर पांच टेस्ट मैच खेलने आई इंग्लैंड को विशाखापट्टनम टेस्ट में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसकी वजह से ब्रिटिश मीडिया भी खिसिआया हुआ है और 26 नबंबर से मोहाली में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट से पहले भारत पर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
ब्रिटिश अखबार ने लगाया विराट कोहली पर शर्मनाक आरोप
2 of 8
विराट कोहली
- फोटो : espncricinfo
इसी क्रम में ब्रिटेन के एक अखबारडेली मेल ने विराट कोहली पर राजकोट टेस्ट के दौरान बॉल टेंपरिंग यानी गेंद से छेड़छाड़ करने का बेबुनियादी आरोप लगा दिया है। जिसके बाद भारतीय समर्थक बेहद निराश और आक्रोशित हैं।
विज्ञापन
ब्रिटिश अखबार ने लगाया विराट कोहली पर शर्मनाक आरोप
3 of 8
विराट कोहली
- फोटो : getty
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने इस हार को चुपचाप स्वीकार कर लिया पर इंग्लैंड के एक अखबार डेली मेल ने कुछ तस्वीरों के हवाले से ये स्थापित करने की कोशिश की है कि विशाखापट्टनम में विराट ने गेंद के साथ छेड़छाड़ की है।
ब्रिटिश अखबार ने लगाया विराट कोहली पर शर्मनाक आरोप
4 of 8
विराट कोहली
- फोटो : Zombio
इस अखबार का मानना है कि विराट कोहली के मुह में एक मिठाई थी जिसका इस्तेमाल वो गेंद को चमकाने और उसकी शाइन बरकरार रखने के लिए कर रहे थे। एक तरफ जहां इस जीत से पूरी टीम इंडिया और प्रशंसक खुश हैं तो कप्तान विराट कोहली इंग्लिश अखबार की इस हरकत से काफी नाराज हैं।
विज्ञापन
ब्रिटिश अखबार ने लगाया विराट कोहली पर शर्मनाक आरोप
5 of 8
विराट कोहली
वैसे तो इस अखबार के पास ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं है पर एक तस्वीर के जरिए वह इस बात को सच साबित करने में जुटा है। अखबार का मानना है कि कोहली अपने मुंह में काफी अंदर तक उंगली डालकर इस मिठाई की थूक उंगलियों से गेंद पर लगा रहे थे और गेंद को चमका रहे थे।
विज्ञापन
ब्रिटिश अखबार ने लगाया विराट कोहली पर शर्मनाक आरोप
6 of 8
फेफ डु प्लेसिस
ऐसा ही एक वाकया हाल ही में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दौरान भी देखने को मिला था। जिसमें एक फुटेज के आधार पर दक्षिण अफ्रीका के मौजूदा कप्तान फाफ डू प्लेसी भी बॉल टेंपरिंग का आरोप लगा और उन्हें दोषी पाया गया। हालांकि उन्हें इसके लिए प्रतिबंधित नहीं किया गया। लेकिन आईसीसी ने उन्हें सख्त सजा सुनाई।
विज्ञापन
ब्रिटिश अखबार ने लगाया विराट कोहली पर शर्मनाक आरोप
7 of 8
विराट कोहली
- फोटो : Youtube
अब ये देखना है कि आईसीसी विराट के मामले में कितनी दिलचस्पी लेता है। यह आरोप सच है या झूठ इसका खुलासा होने में तो अभी वक्त लगेगा। लेकिन इससे एक बात तो तय है कि मोहाली में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के इस विराट खिलाड़ी पर बाहरी दबाव बनाने के लिए इंग्लिश अखबार पूरी कोशिश कर रहा है।