फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एशिया कप 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन विराट कोहली की सर्वश्रेष्ठ पारी'

Sat, 01 Aug 2020 02:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के खिलाफ 2012 एशिया कप में विराट कोहली द्वारा खेली गई 183 रन की पारी को तीनों प्रारूपों में भारतीय कप्तान की सबसे शानदार पारी करार दिया।

विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली - फोटो : social media
ढाका में जीत के लिए 330 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए कोहली ने 148 गेंद की पारी में 22 चौके और एक छक्के की मदद से 183 रन बनाकर भारत को छह विकेट से जीत दिलाई थी। स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘बेस्ट ऑफ एशिया कप वाच एलोंग’ में गंभीर ने अपनी बातें रखीं।
विज्ञापन

3 of 4
गौतम गंभीर-विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में खाता खोलने में नाकाम रहे गंभीर ने कहा, 'विराट कोहली ने तीनों प्रारूपों में कई अविश्वसनीय पारियां खेली हैं, लेकिन यह (183) हर दृष्टिकोण से उनकी सबसे शानदार पारी है। हम 330 का पीछा कर रहे थे और भारतीय टीम ने खाता खोले बगैर विकेट गंवा दिया था। उस समय वह इतना अनुभवी भी नहीं था और फिर 330 में से अकेले 183 रन बनाना बेहद ही खास था।'
विज्ञापन

4 of 4
गौतम गंभीर-विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
उस मैच में पाकिस्तान के पास मोहम्मद हफीज, उमर गुल, एजाज चीमा, सईद अजमल, शाहिद अफरीदी और वहाब रियाज जैसे अनुभवी गेंदबाज थे। कोहली ने पाकिस्तानी आक्रमण की घज्जियां उड़ा दी थी। गंभीर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि शायद यह (183) विराट कोहली की सबसे बड़ी पारी में से एक है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें